Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसान यूनियन का मुख्यालय कूच, अधिकारियों ने रोका:शाहजहांपुर में 45 दिन से आंदोलन, एसडीएम पर DM का आदेश न मानने का आरोप

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में भारतीय किसान यूनियन का पुवायां में 45 दिनों से चल रहा धरना समाप्त नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय की ओर कूच किया। किसानों को रजऊ टोल टैक्स के पास एसडीएम और पुवायां सीओ ने रोक लिया। इस दौरान अधिकारियों और किसानों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद आक्रोशित पदाधिकारी मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं जिनको पुलिस रोकने का प्रयास कर रही है। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें लगभग एक घंटे तक रोका गया। उन्होंने कहा कि एसडीएम स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उन्हें जिला मुख्यालय की ओर कूच करना पड़ा। किसानों ने यह भी बताया कि वे पिछले 45 दिनों से धरने पर हैं, जिसमें 7 दिनों से आंशिक और 4 दिनों से पूर्ण भूख हड़ताल शामिल है। किसानों ने लालपुर में 2 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे, बद्रीपुर हदीरा में मंदिर की जमीन पर कब्जे और मंडी समिति की जमीन पर अतिक्रमण जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि इन मामलों में राजस्व विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक पदाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी (डीएम) ने आदेश दिया था कि दाखिल-खारिज होने तक किसी भी भूमि पर कब्जा न किया जाए। हालांकि, पुवायां की एसडीएम पर डीएम के इस आदेश का पालन न करने का आरोप है। किसानों का कहना है कि लगभग डेढ़ महीने से उनका आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। वे डीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले थे और उनके पास दस सूत्रीय ज्ञापन है। अधिकारियों द्वारा रोके जाने और वार्ता के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल सका। इस दौरान महेश सक्सेना, सोमबीर सिंह, सुशील कुमार, संजय मिश्रा, जदुनाथ सिंह, सुखबीर सिंह, लल्ला सिंह और महेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जनगणना 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू:अपर जिलाधिकारी ने दिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश
    Next Article
    ईरान के खिलाफ युद्ध में किसी ने नहीं दिया साथ, आखिरकार हार कर बोले ट्रंप, हमें किसी की मदद की जरूरत नहीं है!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment