Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिरसी में निकला शबीह-ए-ताबूत का जुलूस:मजलिस में कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को किया गया याद, नौहाखानी और सीनाज़नी से गूंजा माहौल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के सिरसी कस्बे में सोमवार रात हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) के चेहल्लुम के मौके पर शबीह-ए-ताबूत और अलम-ए-मुबारक का पारंपरिक जुलूस निकाला गया। मोहल्ला शर्की सादात स्थित कर्बला रोड से शुरू हुए इस जुलूस में बड़ी संख्या में अज़ादार शामिल हुए। पूरे मार्ग पर गम और अकीदत का माहौल रहा। जुलूस की शुरुआत रात करीब 10 बजे आयोजित मजलिस से हुई। उलेमा ने अपने खिताब में कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों, सब्र, वफा और इंसानियत के पैगाम पर विस्तार से प्रकाश डाला। कर्बला के मसायब का जिक्र सुनकर मजलिस में मौजूद अज़ादार भावुक हो गए। नौहाखानी और सीनाज़नी से पेश की अकीदत मजलिस के बाद गमगीन माहौल में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की शबीह-ए-ताबूत और अलम-ए-मुबारक बरामद किए गए। जुलूस के दौरान स्थानीय अंजुमनों ने नौहाखानी और सीनाज़नी कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। अंजुमन जुल्फेकार-ए-हैदर, अंजुमन पंजेतनी और अंजुमन मीसम-ए-अज़ा के नौहाख्वाहों ने दर्दभरे नौहे पढ़े। उनकी सदा पर अज़ादारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार सीनाज़नी कर हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की शहादत को याद किया। रात डेढ़ बजे इमामबारगाह पहुंचकर संपन्न हुआ जुलूस शबीह-ए-ताबूत और अलम-ए-मुबारक का जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों से होता हुआ देर रात करीब 1:30 बजे इमामबारगाह सादात पहुंचा। यहां निर्धारित धार्मिक रस्मों के साथ जुलूस का शांतिपूर्ण ढंग से समापन हुआ। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति, अनुशासन और धार्मिक सौहार्द का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीज ने लगाई छलांग,मौत:बिहार से कराने आया था कैंसर का इलाज, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    प्रयागराज में मानसून हुआ मेहरबान, सुबह से झमाझम बारिश:काले बादल छाए, दिन में ही छाया अंधेरा, उमस भरी गर्मी से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment