Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंसर से जूझ रहे मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:घर के सामने पेड़ पर लटका मिला शव, पत्नी घर लौटी तो शव देखा

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात घर के सामने बरगद के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। पत्नी घर पहुंची तो पति को इस हालत में देखकर चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय दिनेश पुत्र बसंत लाल के रूप में हुई। वह मूल रूप से कन्नौज जिले के विष्णुगढ़ का रहने वाला था। पिछले करीब 10 साल से मैनपुरी के श्रृंगार नगर में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। दिनेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शराब पीने का आदी था और पिछले करीब दो साल से कैंसर से पीड़ित था। मैनपुरी में ही उसका इलाज चल रहा था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी पत्नी प्रीति के कंधों पर थी। वह घरों में काम करके परिवार का खर्च चलाने के साथ पति का इलाज भी करा रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे प्रीति घर लौटी तो दिनेश घर पर नहीं मिला। इसके बाद उसने आसपास तलाश की। इसी दौरान घर के सामने स्थित बरगद के पेड़ पर दिनेश का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। उसे देखते ही प्रीति की चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे सौरभ ने बताया कि आत्महत्या के पीछे कोई खास वजह सामने नहीं आई है। उनके पिता पिछले दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। सौरभ के मुताबिक, उनके पिता शराब पीने के भी आदी थे। दिनेश के परिवार में चार बच्चे हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दिनेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी घरों में काम करके पति के इलाज और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी संभाल रही थी। अब उसके सामने परिवार को आगे चलाने की चुनौती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘कितने भी गठबंधन बने, भाजपा पर असर नहीं पड़ेगा’:झांसी में मंत्री जयवीर सिंह बोले- प्रचंड बहुमत से तीसरी बार उत्तर प्रदेश में कमल खिलाएंगे
    Next Article
    नीरज गौतम- पात्रों तक समय से पहुंचे योजनाओं का लाभ:हाथरस में लंबित मामलों का प्राथमिकता से करें निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment