Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी फर्म बनाकर 37 लाख रुपए का GST चुराया:लखनऊ में 3 आरोपी गिरफ्तार, सरगना समेत 4 आरोपी अब भी फरार

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में फर्जी दस्तावेज के जरिये फर्म रजिस्टर कर करोड़ों का फर्जी लेनदेन और 37 लाख रुपए का GST चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 3 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सहित चार अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। डीसीपी क्राइम कमलेश दीक्षित ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को भगवती चरण वर्मा ने महानगर का फर्जी पता दिखाते हुए M/S केएस इंटरप्राइजेज नाम से GST नंबर लिया था। फर्म के नाम पर करोड़ों की खरीद-बिक्री दिखाई गई थी। जांच में सामने आया कि दिए गए पते पर न तो कोई दफ्तर है, न ही फर्म का कोई अस्तित्व है। मकान मालिक ने भी इसे फर्जी बताया। 4.70 करोड़ रुपए का लेनदेन, ITC का गलत लाभ उठाया विवेचना के दौरान पता चला कि दीपक नामक युवक ने साथियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करते हुए फर्जी फर्म के जरिये करीब 4 करोड़ 70 लाख रुपए का लेनदेन किया। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाकर सरकार को कुल 37,52,545 रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया था। 15 लाख रुपए चेक के जरिये ट्रांसफर किए जांच में सामने आया कि लेनदेन की राशि में से करीब 15 लाख रुपए चार चेक के जरिये प्रशांत तिवारी को दिए गए, जिनका उपयोग उसने घरेलू कामों में किया। कैलाश मौर्या पर फर्जी मुहर तैयार कर बैंक खाते खुलवाने और GST चोरी में सहयोग का आरोप है। आरोपियों ने तेजी से पैसा कमाने के लालच में फर्जी बिजली बिल तैयार किया। इसके आधार पर GST रजिस्ट्रेशन भी कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कस्तूरबा विद्यालयों में अब इंटर तक की पढ़ाई:अमेठी के 10 ब्लॉकों में एक ही परिसर में शिक्षा और आवास की सुविधा
    Next Article
    तहरीर,जनसुनवाई और मौत… फिर भी 5 दिन चुप रही पुलिस:जातिसूचक गाली का विरोध बना जानलेवा, अब देरी से दर्ज हत्या का मुकदमा चर्चा में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment