Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश यादव के बचाव में आई ओवैसी की पार्टी:राजभर बोले- 'पीट देगा अहिर', AIMIM प्रवक्ता ने पूछा- 'हमलावरों में कितने ठाकुर-ब्राह्मण?'

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जाति और PDA के मुद्दे पर घमासान मच गया है। सुभासपा अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। इसके कुछ ही घंटों बाद AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने पुरानी घटनाओं का हिसाब मांगते हुए राजभर को चुनौती दे डाली। राजभर ने कहा- 'कभी नहीं बनेगी सपा सरकार' सोमवार, (10 अगस्त) की सुबह ओम प्रकाश राजभर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया। अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने लिखा, ए अखिलेश जी, 2027 तो छोड़िए, आपकी अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी, चाहे तो लिखकर रख लीजिए। यूपी के किसी भी थाने में चले जाइए, ऐसा एक भी थाना नहीं मिलेगा जहां 'पीट देगा अहिर' और 'पीट देगा अशफाक' का मामला दर्ज न हो। राजभर ने यूपी पुलिस के 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक के एफआईआर आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान 2,160 'कंसवादी अहिर' और 1,983 'अशफाक, अब्दुल, अकरम' से जुड़े मामले सामने आए हैं। राजभर ने PDA का नया फुल फॉर्म 'पीट देगा अहिर' बताते हुए आरोप लगाया कि सपा के लोग गैर-यादव पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। AIMIM का पलटवार- 'हिम्मत है तो बताइए हमलावर कौन थे?' राजभर के इस पोस्ट पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता आसिम वकार ने वीडियो और पोस्ट जारी कर उन्हें आड़े हाथों लिया। आसिम वकार ने पुरानी घटनाओं के सबूत गिनाते हुए राजभर से तीखे सवाल पूछे- वाराणसी की घटना (फरवरी 2022) : वाराणसी में अरविंद राजभर पर हमला हुआ था, जिन्हें खुद राजभर ने बीजेपी के लोग बताया था। आसिम वकार ने पूछा कि उस हमले में कितने 'अहीर-अशफाक' थे और कितने 'ठाकुर-ब्राह्मण'? घर पर पथराव (सितंबर 2025) : ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा राजभर के घर का घेराव, पथराव और गाली-गलौज करने के मामले में कितने 'अहीर-अशफाक' शामिल थे? थप्पड़ कांड : महेंद्र राजभर को थप्पड़ मारने वाले बृजेश राजभर बीजेपी से जुड़े थे या वे अहीर-अशफाक थे? आसिम वकार ने साफ कहा कि राजभर पर या उनकी पार्टी के लोगों पर हुए हमलों में अहीर या मुस्लिम नहीं, बल्कि दूसरी जातियां और बीजेपी से जुड़े लोग शामिल थे। उन्होंने राजभर को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो इन सवालों का जवाब दें। 'आज जिस पद पर हैं, वो अहीर और मुसलमानों की बदौलत ही है' आसिम वकार पिछले दो दिनों से राजभर पर हमलावर हैं। इससे पहले फेसबुक पर भी उन्होंने राजभर से सवाल किया था: राजभर जी, क्या आपके साथ कभी अहीरों ने कोई गलत घटना की है? अगर हां, तो उसका सबूत दीजिए। आज आप जिस मंत्री पद पर बैठे हैं, वह इनाम आपको ओवैसी, मुसलमान और अहीर समाज की वजह से ही मिला है। अगर अहीर आपको विधायक न बनाते, तो आप यहां तक नहीं पहुंचते। उन्होंने यह भी पूछा कि राजभर ने अपने बेटों (अरविंद और अरुण राजभर) के अलावा समाज के कितने अन्य राजभरों को आगे बढ़ाया? फिलहाल, AIMIM प्रवक्ता के इन तीखे सवालों और सबूतों पर ओम प्रकाश राजभर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है, लेकिन दोनों नेताओं के बीच छिड़ी इस जुबानी जंग से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है। --------------------- ये भी पढ़ें- राजभर बोले-40 साल विकास से वंचित रखा, अब विदाई तय:आजमगढ़ में विपक्ष पर हमला बोला, भाजपा सरकार की तारीफ की ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा को पांच परिक्षेत्रों में बांटा गया है। रविवार का सम्मेलन अतरौलिया परिक्षेत्र के 84 बूथों की संगठनात्मक समीक्षा और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए आयोजित किया गया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला सिपाही ने जान दी, लव-मैरिज की थी:इटावा में पति के साथ शॉपिंग करके लौटी, झगड़े के बाद जहर खाया
    Next Article
    काशी में 26 लाख की BMW सुपरबाइक सीज:फायरिंग जैसी आवाज निकालते हुए दौड़ा रहा था, पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment