Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:परोसी चिकन बिरयानी: हिंदू संगठन भड़के, पुलिस ने 14 लोगों को किया अरेस्ट

    8 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी हुई। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी। इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने 8 घंटे के भीतर 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… काशी में गंगा नदी पर सोमवार शाम एक युवक ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया। यहां एक बड़ी नाव पहले से बुक की गई थी। इसके बाद सभी लोग अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव से गए। नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी। फिर खजूर और फल खाकर रोजा खोला। एक अन्य वीडियो में नाव पर बैठे लोग बड़े भगोने से कुछ निकालकर खाते दिखे। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चिकन बिरयानी खाई। साथ ही उसकी हड्डियां गंगा में फेंकीं। इस मामले को लेकर कोतवाली में लिखित तहरीर दी। उन्होंने कहा- मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां गंगा के जल का आचमन करने के लिए देश-विदेश से रोज लाखों श्रद्धालु आते हैं। गंगा की धारा में नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना निंदनीय है। तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में दिया है। रजत जायसवाल ने कहा कि इससे सनातन अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे काम से मुस्लिम समुदाय के युवाओं में जानबूझकर जेहादी मानसिकता बढ़ रही है। उन्होंने नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उसका लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की गई है। ACP कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने कहा- भाजयुमों के रजत जायसवाल की ओर से शिकायत मिली थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो टीमें गठित कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई। अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें बैंक मैनेजर का हत्यारोपी बोला- महिलाओं के सामने डांटता था:आर्मी में था, हुक्म बर्दाश्त नहीं; गाजियाबाद में छुट्‌टी न देने पर गोली मारी ‘मैंने आर्मी में रहकर 21 साल देश की सेवा की। बॉर्डर पर तैनात रहा। बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। छुट्टी मांगी तो छुट्टी के दिन भी कॉल करके मुझे डांटा। उम्र में 14 साल छोटा बैंक मैनेजर तू-तड़ाक से बोलता था। महिला कर्मचारी के सामने भी मुझे तेज आवाज में बुलाता था। ये बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए हत्या कर दी।’ पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा-इजराइल का ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी पर हमला:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी पर भी अटैक, मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं
    Next Article
    भाजपा नेता की पत्नी का दर्द- अब हम कैसे रहेंगे:तरक्की देखकर लोग जलते थे, गांव में ही कई दुश्मन बन गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment