Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा-इजराइल का ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी पर हमला:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी पर भी अटैक, मारे जाने की अभी पुष्टि नहीं

    10 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी को निशाना बनाते हुए सोमवार रात में एयरस्ट्राइक की है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी इजराइली अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। इजराइल ने कई बड़े अधिकारियों को भी निशाना बनाया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी भी इस हमले के टारगेट में शामिल थे। ईरान की बसीज फोर्स देश के अंदर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सरकार के विरोध और प्रदर्शनों को नियंत्रित करने का काम करती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि इस हमले में लारिजानी और सुलेमानी की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं। ईरान की ओर से इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है। भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गैस समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रोसेस को शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर कहा जाता है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। मिडिल ईस्ट का तेल दुनिया में सबसे महंगा, 153 डॉलर प्रति बैरल हुआ जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। तेल की कीमत बढ़कर 153 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो हाल के समय में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक मानी जा रही है। इस बढ़ोतरी का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है, खासकर उन देशों पर जो तेल के आयात पर निर्भर हैं। तेल की कीमतों में अचानक आई इस तेजी के चलते कई देशों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। परिवहन, बिजली और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। इसी बीच, श्रीलंका ने घोषणा की है कि अब सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन ही खुलेंगे। यह फैसला ईंधन बचाने और ऊर्जा संकट से निपटने के लिए लिया गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाश्ते में ट्राई करें केरल का मशहूर अप्पम, मिनटों में होगा तैयार
    Next Article
    काशी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी, VIDEO:परोसी चिकन बिरयानी: हिंदू संगठन भड़के, पुलिस ने 14 लोगों को किया अरेस्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment