Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में कारोबारी की मौत, मां-बेटे ने सुसाइड किया:अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचकर जान दी; महाराष्ट्र से आया था परिवार

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में कारोबारी की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। परिवार महाराष्ट्र से 7 अगस्त को काशी पहुंचा था। 3 दिन तक परिवार काशी घूमता रहा। बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। गंगा स्नान किया। बाकी, मंदिरों में पूजा पाठ की। 9 अगस्त की रात को होटल (होम स्टे) में कारोबारी विशाल मुखर्जी (56) की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी जया (51) और बेटा ईशान (26) उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। मां-बेटा रातभर अस्पताल में ही रहे। अगली सुबह यानी 10 अगस्त को दोनों शव को सीधे हरिश्चंद्र घाट ले गए। वहां अंतिम संस्कार किया। इसके बाद दोपहर में मां-बेटे होटल लौट आए। होटल में मां-बेटे ने कमरा बंद किया। जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो मैनेजर को शक हुआ। उसने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। रिस्पांस नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाज खुलवाया तो मां-बेटे के शव पड़े हुए थे। कमरे से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई। पूरी घटना लक्सा थाने की है। काफी समय से बीमार थे कारोबारी, 3 महीने से तीर्थयात्रा कर रहा था परिवार मुखर्जी परिवार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का रहने वाला था। विशाल पुश्तैनी कारोबार संभालते थे। करीब 1500 किमी का सफर करके 4 दिन की यात्रा पर काशी पहुंचे थे। पुलिस ने कारोबारी के रिश्तेदारों से बात की। पता चला कि विशाल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज से कोई आराम न मिलने पर उन्होंने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर जाने का फैसला किया था। पिछले तीन महीने से परिवार पूरे देश के धार्मिक स्थल घूमने जा रहा था। सावन में विशाल ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन की इच्छा जताई तो बेटे ने टिकट बुक कराया। तीनों 5 अगस्त को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी के लिए रवाना हुए। 7 अगस्त की सुबह काशी पहुंचकर वाची होम स्टे में 4 दिन के लिए कमरा बुक किया था। काशी में मोक्ष मिलेगा, इस एंगल पर भी जांच होटल में मां-बेटे ने सल्फास खाकर सुसाइड किया। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि यह महाराष्ट्र से ही अपने साथ सल्फास लेकर आए थे। क्योंकि, बाहरी होने के चलते इतनी जल्दी काशी में सल्फास खरीदना संभव नहीं है। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस को यह भी पता चला कि ईशान ने पिता की मौत की खबर महाराष्ट्र में अपने रिश्तेदारों को बताई थी। इसके बाद उसने पिता का अंतिम संस्कार किया और फिर होटल आ गए। जांच में यह भी पता चला कि परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। ऐसे में पुलिस काशी में मौत होने पर मोक्ष मिलने वाले एंगल की भी जांच कर रही है। इसके अलावा, पुलिस परिवार की आर्थिक स्थिति, कर्ज का दबाव, बीमारी से तनाव आकर सुसाइड करने के एंगल पर भी जांच कर रही है। कारोबारी की मौत से सदमे में सुसाइड की आशंका एडीसीपी वैभव बांगर ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया कि कारोबारी की मौत के सदमे में पत्नी और बेटे ने सुसाइड कर लिया। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- 'भाजपा विधायक हम दोनों भाइयों को मरवा देंगे':सुलतानपुर में SP ऑफिस पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख, बोले- हत्या की साजिश हो रही सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर पूर्व विधायक सोनू सिंह के भाई मोनू ने हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह (मोनू) ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे एसपी से मुलाकात कर उन्हें विनोद सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती के भतीजे आकाश BJP के दिग्गजों को भूले:मंत्री राजभर दौड़ाए गए; टीवी के राम से मिसेज बच्चन ने क्या पूछ लिया?
    Next Article
    धर्म बदलने पर पिता ने 2 बेटियों को कैद रखा:हाईकोर्ट ने कहा- बालिग को अपनी आस्था चुनने की आजादी; पिता-सरकार देंगे 25 लाख मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment