Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:राममंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के लिए 34 सवाल पूछे, बताना होगा कि कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान

    20 hours ago

    1

    0

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ पद के आवेदकों से 34 सवालों पर जानकारी मांगी गई है। तीन सदस्यीय चयन समिति की ओर से सभी ऑवेदकों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरने के लिए दिया गया है। इसमें व्यक्तिगत विवरण से लेकर उनके प्रशासनिक क्षमता और भीड़ प्रबंधन के बारे में जानकारी मांगी है। चयन समिति को 5200 आवेदकों में तीन सर्वश्रेष्ठ आवेदकों की सूची तैयार कर ट्रस्ट को 2 सितंबर से पहले सौंपनी है। ट्रस्ट ने 9 पॉइंट पर आवेदक से उनकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी गई है। इसमें पूरा नाम, जन्म तिथि, आयु और शिक्षा जैसे सवाल हैं। आवेदक को ये भी बताना होगा कि उसे कॉर्पोरेट, प्रशासनिक या प्रबंधकीय क्षेत्र में कुल कितना अनुभव है? कितने कर्मचारियों का नेतृत्व कर चुका है? पूर्व में किस बड़े आयोजन का संचालन या प्रबंधन किया है? आवेदक को ये भी बताना होगा कि क्या वह कट्‌टर हिंदू है या आस्थावान हिंदू है? पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में प्यार में फंसाकर रेप किया, न्यूड वीडियो बनाई; शादी के एक महीने बाद छोड़कर भागा प्रयागराज में एक युवती ने रिश्तेदार युवक पर प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी एक साल तक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा। युवती के मुताबिक, गर्भवती होने पर आरोपी उसे गर्भपात की दवा खिलाता रहा। जब उसने शादी और बच्चे को जन्म देने की बात कही तो परिवारों के बीच पंचायत हुई और निकाह करा दिया गया, लेकिन एक महीने बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… बाणगंगा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, सिद्धार्थनगर में तीनों अंतिम संस्कार में आए थे, जाल में फंसा शव सिद्धार्थनगर में बाणगंगा नदी में तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीनों गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। उसी दौरान इनमें दो नहाने के लिए नदी में उतरे। वे गहरे पानी में चले गए और करीब 1 बजकर 30 मिनट पर डूबने लगे। दोनों को डूबता देख बचाने के लिए वहां मौजूद तीसरे दोस्त ने नदी में छलांग लगा दी। वह भी तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। यह घटना गुरुवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर हुई। तीनों का शव 24 घंटे बाद शुक्रवार को 2 बजे बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही विधायक और एसडीएम मौके पर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर तीसरे पति को पत्नी ने लगाई आग, 90 प्रतिशत झुलसा:उन्नाव में इलाज के दौरान मौत, मरने से पहले पुलिस को बताई घटना उन्नाव में पत्नी ने अपने तीसरे पति की आग लगाकर हत्या कर दी। मरने से पहले पति ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर जलाया है। वहीं, आरोपी पत्नी ने का कहना है कि पति ने खुद आग लगाई है, जिन्हें बचाने में खुद भी झुलस गई। बेटी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी सौतेली मां ने 12 लाख के डेढ़ बिस्वा के प्लॉट के लिए अपने भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या की है। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि मरने से पहले मृतक का बयान लिया गया है। उनके बयान और उनकी बेटी की तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामला बारासगवर थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… बरेली में बेटे ने पिता की चाकू से गोदकर हत्या की, पत्नी से मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे थे बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के तैयतपुर गांव में शुक्रवार दोपहर 2 बजे घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या। बताया जा रहा है कि खाना बनाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद में बीच बचाव करने पहुंच पिता के सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बाबूराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर महराजगंज में महिला की सिर कूचकर की हत्या, घर के बाहर सोते समय वारदात, दो हिरासत में महराजगंज में गुरुवार देर रात महिला का सिर कूचकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह महिला का शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में परिजनों ने देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि मच्छरदानी के डंडे से पीटकर मारा गया है। रुखमणी गुरुवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह घर के बाहर सो गई थीं। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में बस ने पति-पत्नी को कुचला, मौत:बेटा गंभीर घायल, सड़क पार करते समय हादसा मथुरा में एक बस ने पति-पत्नी और उसके बेटे को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी का सिर बुरी तरह कुचल गया। दोनों के शव सड़क पर पड़े रहे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे पति-पत्नी अपने बेटे के साथ सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने तीनों को कुचल दिया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में छात्रा बोलीं- टीचर इंग्लिश में गालियां देती हैं:कहती है कि तेरी जैसी मेरे यहां झाड़ू लगाती हैं कानपुर में 12वीं की एक छात्रा ने अपनी इंग्लिश टीचर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि पिछले 1 साल से केंद्रीय विद्यालय की टीचर लगातार उसे निशाना बना रही थीं। कभी पूरी क्लास के सामने डांटती थीं, तो कभी करेक्टर को लेकर अपमानजनक बातें कहती थीं। इंग्लिश में गालियां देती थी। इतना ही नहीं कहती थी कि तेरी जैसी मेरे यहां झाड़ू लगाती हैं। रोज-रोज सबके सामने बेइज्जत किए जाने से छात्रा मानसिक रूप से टूट गई और डिप्रेशन में चली गई। हालत ऐसी हो गई कि उसने स्कूल जाना भी कम कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में रेलवे अफसर को CBI पकड़कर ले गई:कारोबारी से 1.70 लाख रुपए रिश्वत ली, मोबाइल-लैपटॉप जब्त
    Next Article
    शंकराचार्य बोले- योगी के पास एक लाख गाय लेकर पहुंचेंगे:आंदोलन के लिए कैसी अनुमति, सरकार हमारे खाने-रुकने का इंतजाम करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment