Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में विदेशी जोड़े ने नाव पर शादी की:मैक्सिको के रुईज और गोंजलो ने गंगा में सात फेरे लिए, भारतीय पोशाक पहन रस्में निभाईं

    8 hours ago

    1

    0

    धर्म की नगरी काशी में विदेशी जोड़े ने सनातनी परंपरा के मुताबिक शादी की। मैक्सिको के रुईज कब्रोल और गोंजलो मिगुल के साथ जो काशी घूमने पहुंचे थे। दोनों को काशी इतनी भाई की इन्होने यहीं एक दूजे का होने का निर्णय लिया। दोनों की शादी वैदिक विधि-विधान से हुई। नाव पर सवार होकर गंगा के बीच सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त परंपराओं से विवाह की रस्में निभाई। दूल्हे रुईज कब्रोल ने शादी के बाद कहा काशी में शादी करने के बाद मन को शांति मिली। शादी की तस्वीरें देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… दो दिन पहले पहुंचे थे वाराणसी रुईज कब्रोल और गोंजलो मिगुल भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। दोनों ने बताया कि वह पहले भी भारत आ चुके हैं। काशी पहली बार आए। दो दिन पहले ही यहां घूमने आए थे। यहां की संस्कृति से इतना प्रभावित हुए कि यहीं से जीवन की नई शुरूआत करने का फैसला किया। अपने गाइड आरिफ खान से यहीं शादी करने की बात कही। गाइड ने आचार्य दीपक पांडेय से संपर्क किया। उसके बाद दोनों भारतीय पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर शादी कराने के लिए गंगा किनारे पहुंचे। दूल्हा ने कुर्ता-पाजामा पहना। दुल्हन बनारसी सड़ी पहनकर पहुंची। विवाह संस्कार कराने वाले आचार्य दीपक पांडेय ने बताया- धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में एक बार फिर सैलानियों ने शादी की और इसका मैं साक्षी बना यह हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा- रुईज कब्रोल और गोंजलो मिगुल वाराणसी पहुंचे तो उन्होंने दो दिन तक यहां के अध्यात्म को समझा और फिर शादी का फैसला किया। दोनों की सहमति से हुई शादी आचार्य दीपक पांडेय ने बताया - मैंने दोनों से बात की तो उन्होंने बिना किसी दबाव के हिंदू रीती-रिवाज से शादी करने की बात कही। उसके बाद नाव पर व्यवस्था की गई और शादी की सभी रस्म पूरी कराई गई। दोनों विदेशी मेहमान इस शादी से खुश दिखे। रुईज कब्रोल और गोंजलो मिगुल वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया और एक दूजे की हो गईं। बनारसी साड़ी पहनकर इतराई दुल्हन इस दौरान दुल्हन गोंजलो मिगुल ने बनारसी साड़ी पहनी थी। गाइड आरिफ मोहम्मद ने बताया - उन्होंने स्वयं शादी से पहले बनारसी साड़ी पहनने की बात कही थी। जिसपर उन्हें साड़ी दिलाई गई और उसके बाद वो दुल्हन की तरह तैयार हुईं। उसके बाद नाव पर शादी कराई गई। गंगा की धारा, मंत्रों की गूंज और घाटों की आध्यात्मिक आभा ने इस विवाह को विशेष बना दिया। वहां घूमने पहुंचे लोगों ने इसे संस्कृतियों के संगम का प्रतीक बताया। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को मार डाला; गोरखपुर में एक महीने पहले हुई थी शादी, बोली- पति ज्यादा चाहते थे गोरखपुर के सौतेली मां ने 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मासूम को पहले जमीन पर पटका। कुल्हाड़ी से हमला कर बच्ची का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद कमरे में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। दीवारें खून से रंग गईं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 10 साल के मासूम को उठाकर पटका...CCTV:बेहोश हुआ, नमाज पढ़कर बच्चों संग खेल रहा था
    Next Article
    संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:सलोन के गोठिया में देर रात लापता हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment