Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 10 निकायों में सदस्य नामित:दो नगर पालिकाओं और आठ पंचायतों में हुई नियुक्तियां, अध्यक्ष और समर्थकों ने दी बधाई

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी की दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में सदस्यों को नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास अनुभाग के तहत राज्यपाल ने नगर पालिका अधिनियम में मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन सदस्यों का चयन किया है। मंझनपुर और भरवारी नगर पालिकाओं में प्रत्येक में पांच-पांच सदस्य नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दारानगर उर्फ कड़ाधाम, चरवा, अझुवा, चायल, पूरब पश्चिम शरीरा, सराय अकिल, सिराथू और करारी सहित आठ नगर पंचायतों में तीन-तीन सदस्यों की नियुक्ति की गई है। नामित सभी सदस्यों को उनके नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ-साथ उनके समर्थकों ने बधाई दी है। अब देखिए नामित सदस्यों की लिस्ट… नगर पालिका मंझनपुर के नामित सदस्य: ज्ञानेंद्र कुमार साहू, अजय कुमार मौर्य, ज्ञानचंद्र गुप्ता, अशोक कुमार मौर्य और अमरेश कुमार केशरवानी। नगर पालिका भरवारी के नामित सदस्य: जितेंद्र मिश्र, रोहित कुमार विश्वकर्मा, शिवम केशरवानी, प्रीति कौशल और प्रकाश चंद्र केशरवानी। नगर पंचायत दारानगर उर्फ कड़ाधाम के नामित सदस्य: अवधेश कुमार, चंदीलाल सोनकर और सप्तमी पंडा। नगर पंचायत पूरब-पश्चिम शरीरा के नामित सदस्य: संजय कुमार लोधी, विजय मिश्रा और रविता सिंह। नगर पंचायत चरवा के नामित सदस्य: मोहनीश कुमार पांडेय, लोचन सिंह और राजेंद्र कुमार कुशवाहा। नगर पंचायत अझुवा के नामित सदस्य: शिव प्रताप मौर्य, देवेश कुमार और मिथलेश कुमार। नगर पंचायत करारी के नामित सदस्य: सुशील कुमार रैना, सीता राम चौरसिया और प्रतीक जायसवाल। नगर पंचायत सराय अकिल के नामित सदस्य: भारत केसरवानी, तनिष्क जायसवाल और विकास मोदनवाल। नगर पंचायत सिराथू के नामित सदस्य: आलोक सिंह, प्रमोद उपाध्याय और सुषमा केसरवानी। नगर पंचायत चायल के नामित सदस्य: राजेंद्र सोनकर, राम सिंह वर्मा और ओम प्रकाश शाहू।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बंद मैंथा फैक्ट्री-पार्लर में लगी आग:दो लाख से अधिक का नुकसान, डेढ़ घंटे में काबू पाया
    Next Article
    चंदवक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित:जौनपुर एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment