Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदवक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित:जौनपुर एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही पर की कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चंदवक थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरेश तिवारी और बीट आरक्षी राजकुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह कार्रवाई चंदवक में हुई घटना के बाद की है। एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनता की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक होने पर सीधे कार्रवाई की जाएगी और काम में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबित किए गए पुलिसकर्मी अपराध रोकने में नाकाम रहे थे। यह पूरा मामला जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद से जुड़ा है। रविवार देर रात लाठी-डंडों से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान गोबरा गांव निवासी सच्चिदानंद मिश्रा के रूप में हुई थी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, सच्चिदानंद मिश्रा (पुत्र रामचरन मिश्रा) का अपने पड़ोसी विष्णु मिश्रा (पुत्र संतोष मिश्रा) से जमीन और लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते विष्णु मिश्रा ने 12 मार्च को सच्चिदानंद को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। 15 मार्च, रविवार की रात करीब 9 बजे सच्चिदानंद मिश्रा गांव के पास ताडक मिश्रा के ट्यूबल मशीन पर थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सच्चिदानंद को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंदवक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल सच्चिदानंद मिश्रा को तुरंत डोभी सीएससी बीरीबारी भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 10 निकायों में सदस्य नामित:दो नगर पालिकाओं और आठ पंचायतों में हुई नियुक्तियां, अध्यक्ष और समर्थकों ने दी बधाई
    Next Article
    सरोजिनी नायडू छात्रावास में सफाई और पानी के बदतर हालात:पुराने बाथरूम-टॉयलेट बंद, गंदे टंकी से आता है पीने का पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment