Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 80 बाइकों की तिरंगा यात्रा:घोड़े पर भारत माता की वेशभूषा में निकली छात्रा, मंझनपुर में सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में देशभक्ति का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भरवारी में 80 बाइकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं, भारत माता की वेशभूषा में सजी छात्रा घोड़े पर सवार होकर प्रभात फेरी में शामिल हुई। मंझनपुर कोतवाली में सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका भरवारी स्थित सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय की छात्राओं को भारत माता की वेशभूषा में सजाया गया। एक छात्रा को घोड़े पर बैठाकर हाथ में तलवार दी गई। इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। 80 बाइकों के साथ निकली तिरंगा यात्रा भरवारी के गिरसा स्थित बाबा टीवीएस एजेंसी की ओर से 80 नई बाइकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर के सैकड़ों व्यापारियों ने इसमें हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने पूरे नगर में भारत माता के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। मंझनपुर में पूर्व सैनिकों का सम्मान मंझनपुर कोतवाली परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान देश की सेवा में पूर्व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया गया। नगर पालिका ने भी निकाली तिरंगा यात्रा नगर पालिका परिषद भरवारी की ओर से अंबेडकर चौराहे से नबीपुर स्थित कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी और नगरवासी शामिल हुए। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम स्वतंत्रता दिवस पर जिले के विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर आजादी के पर्व का उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और देश के प्रति जिम्मेदारियों की जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ध्वजारोहण में नहीं खुला तिरंगे में बंधा फूलों का गुच्छा:कछवा में नगर अध्यक्ष ने खुद खींची डोर; कर्मचारियों में शुरू हुई फुसफुसाहट
    Next Article
    पंजाबी फिल्मों पर बयान देकर घिरीं वामिका गब्बी:बोलीं- सिर्फ पैसों के लिए कीं मूवी, दिल से मन नहीं; 2 साल पहले का इंटरव्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment