Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में 9 सूत्रीय मांगों पर किसानों का प्रदर्शन:डायट मैदान में शुरू, मांगे पूरी न होने तक जारी रखने की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के डायट मैदान में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पहले, यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। किसानों ने बिजली के बिल, नहरों में पानी की कमी, सड़क, नाली और हैंडपंप जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों की समस्याओं पर नहीं दिया जा रहा ध्यान जिला अध्यक्ष नूरूल इस्लाम ने बताया कि हर माह की 17 तारीख को बैठक आयोजित की जाती है, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से लगातार ज्ञापन देने के बावजूद भी किसी भी सक्षम अधिकारी ने किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। इसी अनदेखी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। नूरूल इस्लाम ने स्पष्ट किया कि जब तक जनपद के अधिकारियों द्वारा किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक यह धरना जारी रहेगा। प्रदर्शन स्थल पर एसडीएम भी पहुंचे थे, लेकिन किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। किसानों ने मांग की कि वे केवल डीएम से ही अपनी बात रखेंगे और जब तक कोई सक्षम अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता, तब तक धरना अनवरत चलता रहेगा। इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खराब प्रदर्शन पर एमओआईसी को फटकार:सीडीओ ने की मीटिंग, निजी अस्पतालों में डिलीवरी की मॉनिटरिंग के निर्देश
    Next Article
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:सीरीज 1-1 से बराबर; 6 अफ्रीकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment