Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खराब प्रदर्शन पर एमओआईसी को फटकार:सीडीओ ने की मीटिंग, निजी अस्पतालों में डिलीवरी की मॉनिटरिंग के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह ने खराब प्रदर्शन करने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों (एमओआईसी) को कड़ी फटकार लगाई। मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, आशा भुगतान और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। संस्थागत प्रसव में कमी पाए जाने पर तरकुलवा, लार, भागलपुर और बनकटा ब्लॉक के एमओआईसी को चेतावनी दी गई। सीडीओ ने निजी अस्पतालों में होने वाली डिलीवरी की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि प्रसव से जुड़ी सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। सीडीओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों और शौचालयों में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के माध्यम से शत-प्रतिशत गैर संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग कराने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, ग्राम स्तर पर सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कोटेदार और पंचायत सहायकों के सहयोग से अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर तैनाती के बावजूद लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले सीएचओ के खिलाफ सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। परिवार नियोजन, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, क्षय रोग और कुष्ठ रोग उन्मूलन से जुड़े अभियानों को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सभी जरूरी जांचें समय पर कराई जाएं और टीकाकरण में कोई लापरवाही न हो। उन्होंने हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी रखने और उन्हें समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक और विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसफार्मर 4 दिन से खराब, ग्रामीणों का प्रदर्शन:बिजली विभाग के खिलाफ गुसा, पीने के पानी की भी दिक्कत
    Next Article
    कौशांबी में 9 सूत्रीय मांगों पर किसानों का प्रदर्शन:डायट मैदान में शुरू, मांगे पूरी न होने तक जारी रखने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment