Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में एक हफ्ते में उखड़ी सड़क:घटिया निर्माण पर पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार पर उठे सवाल

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में लोक निर्माण विभाग (PWD) और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। चायल तहसील के घोसिया ग्राम पंचायत में बनी एक सड़क महज एक हफ्ते में ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अनियमितताओं का आरोप लगाया है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित यह सड़क करीब 7.50 मीटर लंबी है। इसका निर्माण हाल ही में पूरा हुआ था, लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही इसकी ऊपरी परतें निकलने लगीं। ग्रामीणों ने हाथों से डामर समेटकर सड़क की खराब गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई स्थानों पर यह पूरी तरह टूट चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ठेकेदार ने निर्माण मानकों की अनदेखी की और निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया, जिसके कारण नई सड़क भी टिकाऊ साबित नहीं हुई। यह सड़क अब सुविधा के बजाय लोगों के लिए खतरा बन गई है। नंदलाल, सुनील कुमार, राजू, बृजेश, रामचंद्र, शुकरू, चंदी लाल और काजू सहित कई ग्रामीणों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। हालांकि, ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अब तक न तो कोई जांच शुरू की गई है और न ही सड़क की मरम्मत का कार्य कराया गया है। ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिक्चर मशीन और पोल के बीच दबकर मजदूर की मौत:बलिया में सड़क निर्माण के दौरान मशीन चालु करते समय हादसा, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    कानपुर में CCL टी-20 का आगाज:कानपुर वॉरियर्स और पटेल प्रॉपर्टीज की जीत, युवाओं को मिल रहा मंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment