Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में घर के भीतर मिला अधेड़ का शव:पिछले दो दिनों से बेटी के घर गई हुई थी पत्नी, जताई हत्या की आशंका

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर के भीतर संदिग्ध अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मिश्रीलाल पुत्र किशोरी नाथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मिश्रीलाल अपनी पत्नी के साथ रहते थे, लेकिन पिछले दो दिनों से उनकी पत्नी अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। मिश्रीलाल घर में अकेले थे। गुरुवार सुबह उनका शव अपने ही घर के भीतर चारपाई के नीचे पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मिश्रीलाल की पत्नी और बेटी गीता देवी मौके पर पहुंचीं। बेटी गीता देवी ने करारी थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में ‘धुरंधर 2’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स:पहले ही दिन सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, लोग बोले- पहली वाली से ज्यादा अच्छी
    Next Article
    डीएम ने की जिला उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक:कहा- निवेश आकर्षित कर रोजगार बढ़ाएं, उद्यमियों की समस्याएं सुलझाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment