Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में कार-मोपेड टक्कर, युवक की मौत:पिपरी थाना क्षेत्र में घायल सोने लाल ने प्रयागराज में तोड़ा दम

    18 hours ago

    1

    0

    कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को एक तेज रफ्तार कार और मोपेड की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया, जहां गुरुवार शाम को उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव निवासी सोने लाल गुप्ता (पुत्र सुंदर लाल गुप्ता) के रूप में हुई है। सोने लाल मिक्सर मशीन ऑपरेटर था और प्रयागराज में काम खत्म कर अपनी मोपेड से घर लौट रहा था। रहीमाबाद गांव के पास सर्विस रोड पर चढ़ते समय एक कार ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोने लाल को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल सोने लाल को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया। गुरुवार शाम को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में 9 दिन में दूसरी गोवंश अवशेष की घटना:खेत में मिले जानवर के अवशेष, पुलिस ने मामला दर्ज किया, लोगों ने कि दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    ‘मुख्यमंत्री माफी मांगो’ से गूंजा कानपुर शहर:काली पट्टी बांध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment