Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘मुख्यमंत्री माफी मांगो’ से गूंजा कानपुर शहर:काली पट्टी बांध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध में हुआ प्रदर्शन

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बुधवार को फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह किया। कार्यक्रम की अगुआई महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाते हुए गांधीवादी तरीके से विरोध जताया और ‘मुख्यमंत्री माफी मांगो’ व ‘भाजपा तानाशाही बंद करो’ के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा से छेड़छाड़ की जा रही है और बापू का नाम हटाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलने का भी मुद्दा उठाया गया। कार्यकर्ताओं कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है, इसे कमजोर करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार की नीतियों का विरोध जारी रखेगी। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष रितेश यादव ने किया। सत्याग्रह में आनंद प्रकाश वर्मा, रामजी दुबे, अमिताभ दत्त मिश्रा, प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित, सैमुअल लकी सिंह, हरीश बाजपेई, रामस्वरूप तिवारी, इकबाल अहमद, नरेश पाठक, राजेश गौतम, विकास सोनकर, वसुंधरा वर्मा, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में कार-मोपेड टक्कर, युवक की मौत:पिपरी थाना क्षेत्र में घायल सोने लाल ने प्रयागराज में तोड़ा दम
    Next Article
    आगरा पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े:किला में शिवाजी महाराज की वीरगाथा गूंजेंगी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment