Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या:मां ने प्रेमी पर उकसाने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के फकीर बख्श का पुरवा गांव की है। मृतका की पहचान आंचल रैदास (पुत्री स्व. बच्चा लाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जब परिजन घर लौटे और आंचल की आवाज नहीं आई, तो उसकी मां रुकमनि ने कमरे में जाकर देखा। उन्होंने आंचल को फंदे से लटका पाया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका की मां रुकमनि ने पुलिस को एक लिखित तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का पास के बरीपुर गांव निवासी सुरेंद्र गौतम (पुत्र राम आसरे गौतम) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मां के अनुसार, दोनों शादी करना चाहते थे और परिवार भी इसके लिए तैयार था। सुरेंद्र अक्सर उनके घर आता-जाता था और होली के दिन उसने आंचल को रंग भी लगाया था। रुकमनि ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र ने फोन पर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद आंचल ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में कोखराज थाना प्रभारी सी.बी. मौर्य ने बताया कि मृतका की मां ने एक युवक पर प्रेम संबंध और आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान के महीने में होटलों के चूल्हे बुझे:कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से नोवेल्टी का 'शमा' और 'राम भरोसे' की चाट बंद
    Next Article
    बीमारियां नहीं, बिगड़ती लाइफस्टाइल है असली परेशानी:फिजियोलॉजी से शरीर को 'सुपर नॉर्मल' बनाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment