Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रमजान के महीने में होटलों के चूल्हे बुझे:कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से नोवेल्टी का 'शमा' और 'राम भरोसे' की चाट बंद

    11 hours ago

    1

    0

    बरेली शहर में गहराते गैस संकट ने अब आम आदमी की रसोई के साथ-साथ बरेली की प्रसिद्ध होटल इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने की वजह से शहर के नामी रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं। नोवेल्टी चौराहा स्थित मशहूर शमा रेस्टोरेंट पिछले तीन दिनों से बंद है। रेस्टोरेंट संचालक शादाब ने बताया कि बिना गैस के काम करना मुमकिन नहीं है। मजबूरी में लकड़ी का इस्तेमाल किया, तो धुएं की वजह से ग्राहकों ने बैठना छोड़ दिया। रमजान के सीजन में कारोबार ठप, संचालक परेशान सिविल लाइन्स इलाके में शादाब के तीन रेस्टोरेंट हैं और तीनों ही गैस की भारी किल्लत झेल रहे हैं। शादाब का कहना है, "अभी रमजान चल रहे हैं, शाम के वक्त इफ्तारी के बाद भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर बाजार से गायब हैं। ऐसे में रेस्टोरेंट बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।" यही हाल राम भरोसे की प्रसिद्ध चाट की दुकान का भी है। दुकानदार ने बताया कि सिलेंडर न मिलने की वजह से उन्हें दुकान पर ताला लटकाना पड़ा है। घरेलू सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल का अता-पता नहीं गैस एजेंसियों का कहना है कि वर्तमान में कमर्शियल सिलेंडरों की भारी किल्लत चल रही है। राम भरोसे चाट भंडार के संचालक के मुताबिक, "एजेंसी वाले साफ कह रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर अभी नहीं मिल पाएगा। घरेलू सिलेंडर की बुकिंग भी 25 दिन बाद की मिल रही है। नियमतः हम रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल नहीं कर सकते, इसलिए कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है।" भूखे लौट रहे ग्राहक, सिलेंडर की वजह से नहीं मिला रहा खाना दैनिक भास्कर की टीम ने जब ग्राउंड जीरो पर जाकर रियल्टी चेक की, तो रेस्टोरेंटों के बाहर सन्नाटा पसरा मिला। खाना लेने आए एक युवक ने बताया, "मैं शहर के कई होटलों पर गया लेकिन हर जगह सिलेंडर की वजह से खाना नहीं मिल पा रहा है। शाम के वक्त खाने की तलाश में भटकना पड़ रहा है।" रिजर्व पुलिस लाइन्स इंडेन गैस सर्विस जैसी प्रमुख एजेंसियों पर भी लंबी कतारें लगी हैं, लेकिन होटल इंडस्ट्री के लिए जरूरी कमर्शियल सप्लाई पूरी तरह बाधित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के 20 मिनट बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    कौशांबी में नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या:मां ने प्रेमी पर उकसाने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment