Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने प्रेमी देवर से पति की हत्या कराई:झांसी से बर्थ-डे पार्टी में MP ले गई, लवर से बोली- लौटना नहीं चाहिए, तब गला घोंटा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के हंसराज वर्मा (37) की मध्य प्रदेश में हत्या कर दी गई। हत्या को उसकी पत्नी बबीता, प्रेमी देवर हेमंत समेत 3 लोगों ने अंजाम दिया। दोनों के बीच अफेयर था। जिसमें पति रोड़ा बन रहा था। तब उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 4 फरवरी को वह बर्थ-डे पार्टी में ग्वालियर गया था। तब पत्नी ने लोकेशन बताई और लवर से कहा- आज लौटना नहीं चाहिए। प्रेमी ने उसे शराब पिलाई और फिर बाइक से दतिया के गोराघाट आए। यहां मफलर से गला घोंटकर हंसराज की हत्या कर दी। शव को सिंध नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। 6 फरवरी को पुलिस को शव मिला। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। मगर शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को दफना दिया। परिजन हंसराज को खोजते हुए गोराघाट थाने पहुंच गए। तब शव की शिनाख्त हो गई। अब पुलिस ने बबीना, उसके प्रेमी हेमंत और उसके साथी अनिल खटीक को गिरफ्तार कर लिया। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पुराना ऑयल खरीदता था हंसराज वर्मा सदर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव में रहता था। 16 साल पहले उसकी शादी बबीता से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। हंसराज पुराना ऑयल खरीदकर बेचने का काम करता था। हंसराज के ताऊ ग्वालियर में रहते हैं। एक साल पहले होली पर हंसराज के परिवार में कार्यक्रम था। यहां ताऊ का बेटा हेमंत भी आया था। तब उसकी मुलाकात बबीना से हो गई। ये मुलाकत कुछ ही दिनों में प्यार में बदल गई। हेमंत ग्वालियर में पॉली बैग (पॉलीथिन) की फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। इसके बाद हेमंत बबीता की आर्थिक मदद करने लगा। इससे बबीता का लगाव बढ़ता चला गया। प्रेम प्रसंग का शक हो गया था बबीता ने पुलिस को बताया- पति हंसराज शराब पीता था। उसको हमारे प्रेम संबंधों के बारे में शक हो गया था। जिसकी वहज से वो आए दिन मारपीट करने लगा। तब उसने प्रेमी हेमंत के साथ पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 4 फरवरी को हंसराज ग्वालियर में अपनी बुआ के घर जन्मदिन पार्टी में गया था। तब बबीता ने प्रेमी हेमंत को लोकेशन बताई और कहा कि आज बचना नहीं चाहिए। हेमंत ने अपने दोस्त अनिल खटीक को साथ लिया। 5 फरवरी को तीनों ने शराब पी। शराब के नशे में हंसराज को बाइक से घर छोड़ने के बहाने गोराघाट पुल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में लाए। यहां मफलर से हंसराज का गला दबा दिया। हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंककर भाग गए। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि पर एक्टिव हुई पुलिस 6 फरवरी को गोराघाट थाना क्षेत्र में हाईवे पर सिंध नदी पुल के नीचे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हो गई। मगर शव की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को दफना दिया। 9 फरवरी को परिजन हंसराज को खोजते हुए गोराघाट थाने पहुंच गए। पुलिस ने फोटो दिखाई तो शव की शिनाख्त हुई। इसके बाद जेसीबी से शव निकलवाकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। फिर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया। कॉल डिटेल और लोकेशन बने अहम सबूत पुलिस ने जब कॉल डिटेल निकाली तो हत्या से पहले और बाद में बबीता और हेमंत के बीच लगातार बातचीत के सबूत मिले। मोबाइल लोकेशन, रेलवे टिकट और गवाहों के बयान ने पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ दी। 18 फरवरी को बबीता, उसके प्रेमी हेमंत और दोस्त अनिल खटीक काे गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल मफलर, शराब की बोतलें, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ज्वाइंट डायरेक्टर का शव नाव में मिला:ब्रजघाट पर पुलिस ने CPR देकर बचाने का प्रयास किया, रामपुर प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग में तैनात थे
    Next Article
    पुलिस ने मजदूर के हत्यारोपी को जेल भेजा:संभल में महिलाओं को देखने पर जाति पूछकर हत्या की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment