Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस ने मजदूर के हत्यारोपी को जेल भेजा:संभल में महिलाओं को देखने पर जाति पूछकर हत्या की थी

    2 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस ने एक मजदूर की हत्या के आरोपी राजबहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने बीएसएनएल की पाइपलाइन डालते समय एक मजदूर की फावड़े से हत्या कर दी थी। यह घटना महिलाओं को देखने पर आपत्ति जताने और जाति पूछने के बाद हुई। यह पूरा मामला जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मिठनपुर का है। 20 फरवरी की दोपहर लगभग 1 बजे, जेएमडी ग्वालियर द्वारा बीएसएनएल की फाइबर लाइन डालने का काम चल रहा था। काम बंद कर मजदूर खाना खाने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान ओमकार पासी (29 वर्षीय), पुत्र शंभू, निवासी मिश्र जमदरी, थाना ईसानगर, जनपद लखीमपुर खीरी, खाना खा रहा था। राजबहादुर यादव (40 वर्षीय), पुत्र रामप्रसाद, निवासी ऐटा, थाना दादो, जनपद अलीगढ़, ने ओमकार पासी पर महिलाओं को देखने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। जब ओमकार ने इसका विरोध किया, तो राजबहादुर ने उसकी जाति पूछी और यह कहते हुए कि "तुमने हमारा काम छीन लिया है", पास रखे फावड़े से ओमकार के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान, गुन्नौर सीओ आलोक सिद्धू और एएसपी कुलदीप सिंह गांव मिठनपुर पहुंचे। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मृतक के भाई मदन मोहन की शिकायत पर आरोपी राजबहादुर के खिलाफ धारा 105/352 BNS और 3(2)(V) एससी-एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 20 फरवरी को हुई घटना की रिपोर्ट 23 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। ठेकेदार रजनीश त्यागी ने बताया कि उनके मजदूर बीएसएनएल की पाइपलाइन डालने का काम कर रहे थे। जब मजदूर खाना खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने पीछे से फावड़ा मार दिया, जिससे ओमकार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी ने प्रेमी देवर से पति की हत्या कराई:झांसी से बर्थ-डे पार्टी में MP ले गई, लवर से बोली- लौटना नहीं चाहिए, तब गला घोंटा
    Next Article
    आयकर के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर समेत 4 के खिलाफ FIR:कानपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए फ्लैट हड़पने का प्रयास, CM से की थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment