Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में वाहन रोककर रंगदारी मांगी:बोलेरो-क्रेटा सवार 4 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी की कोखराज पुलिस ने वाहन रोककर अवैध वसूली और रंगदारी मांगने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 25 अगस्त की रात कोखराज टोल के पास हुई थी, जहां पांच युवकों ने एक ट्रक चालक से जबरन पैसे मांगने का प्रयास किया था। सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि 25 अगस्त को कोखराज निवासी बाबूलाल मौर्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाबूलाल मौर्य एक ट्रक में भैंस लादकर प्रयागराज से उन्नाव पशु मेला जा रहे थे और उनके पास वाहन के सभी वैध प्रपत्र मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, 25 अगस्त की रात कोखराज टोल के आगे देवप्रयाग होटल के पास सफेद रंग की बोलेरो और लाल रंग की क्रेटा कार में सवार पांच लोगों ने उनके ट्रक को जबरन रोक लिया। उन्होंने चालक से अवैध धनराशि और रंगदारी की मांग की। जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तुरंत अपने मोबाइल से कोखराज पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक कुमार (पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी मंदिर मार्ग शीतला धाम, थाना कड़ाधाम, कौशांबी), अमरेश कुमार (पुत्र करन नाथ, निवासी पूरेधासी, थाना ऊंचाहार, रायबरेली), मोहम्मद हसीम (पुत्र मोहम्मद निजाम, निवासी रसूलपुर, थाना सलोन, रायबरेली) और सुनील पाल (पुत्र शिवकुमार, निवासी भवानीदीनपुर, थाना ऊंचाहार, रायबरेली) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी क्रेटा कार से मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजेती में 30 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:परिजनों को सुबह मिली जानकारी, कारण अज्ञात; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
    Next Article
    रामपुर में हल्की बारिश से जलभराव, सीवर-मैनहोल उफनाए:नगर पालिका ने पंप सेट से पानी निकालने का प्रयास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment