Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी में युवक का शव फंदे से लटका मिला:पत्नी मायके गई थी, मां ने देखा तो चीख-पुकार मची; फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

    2 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव में मंगलवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 38 वर्षीय जीतेन्द्र उर्फ गोल्ला का शव उसके झोपड़ीनुमा घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल फॉरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पत्नी बेटियों के साथ गई थी मायके, घर में अकेला था जीतेन्द्र जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जीतेन्द्र की पत्नी रेशमा अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई थी। इसके बाद जीतेन्द्र घर में अकेला था। शाम करीब 6 बजे एक गाय का बछड़ा खुल गया। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी जीतेन्द्र की मां उर्मिला को दी। उर्मिला बछड़े को बांधने के लिए बेटे के घर पहुंचीं। घर के अंदर जाते ही उनकी नजर जीतेन्द्र के फंदे से लटकते शव पर पड़ी। बेटे का शव देखते ही वह चीखने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और मोबाइल फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष बैकुंठ नाथ पाण्डेय और अषाढ़ा चौकी प्रभारी शुभम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मोबाइल फॉरेंसिक लैब की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। 12 साल पहले हुई थी शादी, दो बेटियां छोड़ गया मृतक के पिता धर्मराज ने बताया कि जीतेन्द्र की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी रेशमा के अलावा दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब सात और तीन साल है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में कक्षा 1-8 तक के सभी स्कूल बंद:बारिश के कारण जिला प्रशासन का फैसला,अध्यापक और कर्मचारी स्कूल में रहेंगे मौजूद
    Next Article
    रक्षाबंधन के नेग से घूमने निकल गईं 3 छात्राएं:वाराणसी से बरामद, सुल्तानपुर पुलिस ने 5 घंटे में परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment