Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशनी किंग्स ने बरनाहल मास्टर्स को 40 रन से हराया:सचिन शाक्य बने मैच के हीरो, टीचर्स प्रीमियर लीग में दर्ज की जीत

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के क्रिश्चियन फील्ड में शुक्रवार को आयोजित एमटीपीएल टीचर्स प्रीमियर लीग में किशनी किंग्स ने बरनाहल मास्टर्स को 40 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला शाम 3:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बरनाहल मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनी किंग्स ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए सचिन शाक्य ने 37 रन, दीपक ने 34 रन और अमित राजपूत ने 31 रन का योगदान दिया। बरनाहल मास्टर्स की ओर से ब्रजेश ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहित, राज और अमित को एक-एक सफलता मिली। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बरनाहल मास्टर्स की टीम 16 ओवर में 132 रन ही बना सकी और 40 रनों से मैच हार गई। बरनाहल की ओर से मोहित ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 24 और सुमित शुक्ला ने 21 रन का योगदान दिया। किशनी किंग्स के लिए सचिन शाक्य ने 3 विकेट झटके, अरुणेश को 2 और अमित राजपूत को 1 विकेट मिला। अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सचिन शाक्य को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मैच का आंखों देखा हाल ऋषि चौहान और अनुजेश ने सुनाया, वहीं नितिन मुकेश और राम दीक्षित ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। रवि सिंह और रवि कुमार ने अंपायरिंग की। इस अवसर पर ऋषि चौहान ने कहा कि टीचर्स प्रीमियर लीग जैसे आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षकों के बीच आपसी तालमेल और उत्साह भी बढ़ाते हैं। मैच देखने के लिए अमित पाल, कुलप्रताप, अनुरुद्ध, आदित्य, दीपक, नमन तिवारी, सुनील कमल, रजत और प्रशांत सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। शहर के लोग लगातार इस आयोजन को देखने पहुंच रहे हैं, जिससे खेल का माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 52 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगे:यूपी पावर कॉरपोरेशन ने भ्रम दूर किया, इंस्टॉलेशन जारी रहेगा
    Next Article
    लव जिहाद, धर्मांतरण के खिलाफ संग्ठन की मांग:हर जिले में स्पेशल थाना और SIU का हो गठन, कानपुर में सैंकडों लोगो ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment