Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 52 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगे:यूपी पावर कॉरपोरेशन ने भ्रम दूर किया, इंस्टॉलेशन जारी रहेगा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्होंने यह भी बताया कि कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत को ध्यान में रखते हुए 5 प्रतिशत घरों में पुराने और नए मीटर की तुलना कर जांच की जा रही है। विभाग ने अगले छह महीनों में सभी पुराने मीटर बदलने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, बैलेंस खत्म होने से तीन दिन पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर अलर्ट भी भेजा जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज कर सकें। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का कार्य तेजी से जारी है। हाल ही में संसद में दिए गए एक बयान के बाद इन मीटरों को वैकल्पिक माने जाने संबंधी भ्रम फैल गया था। इस पर यूपी पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है और इस पर कोई रोक नहीं है। राजेश कुमार ने बताया कि यह योजना पूरी तरह से उपभोक्ताओं के हित में है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत और बिल की जानकारी स्वयं देख सकेंगे। इससे बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता समाप्त होगी और पूरे सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से मीटर बदलने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। चीफ इंजीनियर के अनुसार, प्रयागराज के शहरी क्षेत्र में लगभग 3 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 80 प्रतिशत घरेलू और 20 प्रतिशत व्यावसायिक श्रेणी के हैं। अब तक 52 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदला जा चुका है। इस कार्य का टेंडर जीएमआर कंपनी को दिया गया है और इंस्टॉलेशन का काम तेजी से चल रहा है। तकनीकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 5 किलोवाट तक के कनेक्शन पर सिंगल फेज मीटर और इससे अधिक लोड पर थ्री फेज मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि उद्योगों के लिए अलग श्रेणी के मीटर निर्धारित किए गए हैं। राजेश कुमार ने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ही यूनिट खपत और बैलेंस की जानकारी मिलती रहेगी, जिससे वे ऑनलाइन रिचार्ज कर सकेंगे। जिन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधा में परेशानी होगी, उनके लिए बिजली विभाग के काउंटरों पर भी रिचार्ज की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उपभोक्ताओं की शिकायत को ध्यान में रखते हुए 5 प्रतिशत घरों में पुराने और नए मीटर की तुलना कर जांच की जा रही है। साथ ही, बैलेंस खत्म होने से तीन दिन पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर अलर्ट भी भेजा जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ उपभोक्ताओं की शिकायत को ध्यान में रखते हुए 5 प्रतिशत घरों में पुराने और नए मीटर की तुलना कर जांच की जा रही है। विभाग ने अगले छह महीनों में सभी पुराने मीटर बदलने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, बैलेंस खत्म होने से तीन दिन पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर अलर्ट भी भेजा जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में विहिप-बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लव जिहाद रोकने की मांग
    Next Article
    किशनी किंग्स ने बरनाहल मास्टर्स को 40 रन से हराया:सचिन शाक्य बने मैच के हीरो, टीचर्स प्रीमियर लीग में दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment