Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, मैच ड्रॉ:18 मार्च को अगले चरण में 5 मैच, कुशीनगर-भदोही के बीच होगा मुकाबला

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के जिला खेल मैदान में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान कई मैच ड्रॉ रहे, जबकि कुछ टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे खिलाड़ियों के परिचय के साथ हुआ। दूसरे दिन का पहला मुकाबला बस्ती और भदोही के बीच खेला गया, जो गोलरहित ड्रॉ (0-0) पर समाप्त हुआ। दूसरा मैच आजमगढ़ और मिर्जापुर के बीच हुआ, जिसमें मिर्जापुर ने 2-1 से जीत हासिल की। आजमगढ़ के रोहन ने 8वें मिनट में गोल किया, लेकिन मिर्जापुर के आजाद राव ने 49वें और आकाश यादव ने 50वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को विजयी बनाया। तीसरा मैच गाजीपुर और मऊ के बीच 1-1 की बराबरी पर छूटा। गाजीपुर के अनुराग सिंह ने 35वें मिनट में गोल किया, जबकि मऊ के कृष्णा यादव ने 8वें मिनट में ही गोल दाग दिया था। चौथे मुकाबले में गोरखपुर ने महाराजगंज को 1-0 से हराया। गोरखपुर के संदीप ने 20वें मिनट में निर्णायक गोल किया। प्रतियोगिता के अगले चरण में 18 मार्च को पांच मैच खेले जाएंगे। इनमें कुशीनगर बनाम भदोही, मऊ बनाम आजमगढ़, मिर्जापुर बनाम गाजीपुर, गोरखपुर बनाम देवरिया और महाराजगंज बनाम देवरिया के बीच मुकाबले शामिल हैं। इन मैचों में वीएस पाण्डेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, ईशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह और संजय रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रपति आगमन को लेकर हाई अलर्ट:पुलिस लाइन में अफसरों की मैराथन बैठक, सुरक्षा से लेकर रूट तक हर बिंदु पर मंथन
    Next Article
    काशी के अस्सी घाट पर मना बुढ़वा मंगल; VIDEO:51 क्विंटल फूलों की हुई पुष्प वर्षा, गीतों पर जमकर काशीवासियों ने किया नृत्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment