Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति आगमन को लेकर हाई अलर्ट:पुलिस लाइन में अफसरों की मैराथन बैठक, सुरक्षा से लेकर रूट तक हर बिंदु पर मंथन

    8 hours ago

    1

    0

    भारत की राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार शाम को पुलिस लाइन में एक विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई, जिसमें उच्च स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार, एडीजी सुरक्षा, मंडलायुक्त राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों का गहन आकलन किया। रूट, सुरक्षा और समन्वय पर फोकस अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, रूट पर यातायात नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया। राष्ट्रपति के आगमन-प्रस्थान मार्ग, कार्यक्रम स्थल, ड्यूटी प्लान और सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष चर्चा की। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और किसी भी प्रकार की चूक से बचने के निर्देश दिए गए। सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन का लक्ष्य कमीश्नर राजेश कुमार बताया कि राष्ट्रपति का दौरा पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को मिलता रहेगा दर्शन जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि राष्ट्रपति के राम मंदिर में आगमन के दौरान कुछ देर के लिए दर्शन बंद होगें, इसके अलावा श्रद्धालुओं को राम लला का दर्शन मिलता रहेगा, दर्शन में कोई रुकावट नहीं रहेगी। ड्यूटी एवं रूट चार्ट सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रूट चार्ट का सूक्ष्म परीक्षण कर संभावित बाधाओं को चिन्हित कर उनका निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। आपात स्थिति से निपटने हेतु पर्याप्त संख्या में चिकित्सा टीमों, एम्बुलेंस एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रमुख स्थानों पर मेडिकल टीमें रखने के लिए कहा गया। कार्यक्रम स्थल एवं मार्गों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में हत्या के मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल, बेटी की हत्या कर शव छिपाया था
    Next Article
    कुशीनगर फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, मैच ड्रॉ:18 मार्च को अगले चरण में 5 मैच, कुशीनगर-भदोही के बीच होगा मुकाबला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment