Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के 22 वर्षीय कैप्टन की कार्डियक अरेस्ट से मौत:एक साल पहले ही बारामूला में मिली थी पोस्टिंग, इकलौते बेटे थे

    11 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर निवासी कैप्टन अमन कुमार सिंह का 22 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। कार्डियक अरेस्ट आने पर उनके साथी कंधों पर उठाकर हैलीपैड तक ले आए। वहां से हेलीकॉप्टर से श्रीनगर लाया गया। उन्हें डॉक्टर नहीं बचा पाए। एक साल पहले ही उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुई थी। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन विमान से रविवार रात को श्रीनगर के लिए रवाना हो गए। पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। दोपहर करीब 2 बजे तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कैप्टन के गांव की देखें 2 तस्वीरें कुशीनगर के हाटा में रहने वाले कैप्टन अमन की तैनाती पिछले एक साल से जम्मू-कश्मीर में थी। रविवार सुबह उनकी ड्यूटी लगी थी। लगभग 9 से 11 बजे के बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दुर्गम और पहाड़ी इलाका होने के कारण साथी जवान उन्हें हैलीपैड तक कंधों पर लेकर आए। फिर वहां से हेलीकॉप्टर से श्रीनगर सेना के अस्पताल ले आए। यहां पर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। अमन के चाचा वीरेंद्र सिंह (सरकरी टीचर) के मुताबिक, सेना से सूचना आई कि अमन को कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है। गांव के पड़ोसी पवन सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे जैसे ही शहीद होने की सूचना गांव पहुंची, पूरा इलाका स्तब्ध रह गया। लोग उनके घर की ओर उमड़ पड़े। महिलाएं बिलख उठीं, बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। इकलौते बेटे थे अमन कैप्टन अमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता यशवंत सिंह प्राइवेट सेक्टर में मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में बनारस में रह रहे हैं। अमन की अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में उनकी दादी, चाचा-चाची तथा चचेरे भाई-बहन रहते हैं। परिवार का कहना है कि अमन बचपन से ही अनुशासित और देशसेवा के जज्बे से भरे हुए थे। पढ़ाई में अव्वल, टीईएस से सेना में चयन अमन ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होल मार्क वर्ल्ड स्कूल, गोरखपुर से की। इसके बाद गाजियाबाद से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में प्रवेश लिया। प्रथम सेमेस्टर के बाद ही उनका चयन भारतीय सेना में टीईएस (टेक्निकल एंट्री स्कीम) के माध्यम से लेफ्टिनेंट पद पर हो गया। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने सेना जॉइन की थी और हाल ही में पदोन्नति पाकर कैप्टन बने थे। गांव के लोग बताते हैं कि पढ़ाई में होनहार अमन का सपना था कि वह ऊंचे पद पर रहकर देश की सेवा करें। हाटा का लाल, पूरे जिले का गर्व कैप्टन अमन कुमार सिंह के असामयिक निधन से हाटा सहित पूरे कुशीनगर में शोक व्याप्त है। लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।हर जुबान पर एक ही बात है— इतनी कम उम्र में देश सेवा करते हुए चला गया हमारा अमन… हाटा का चिराग आज बुझ गया। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... महाकाल से लौट रहे यूपी के 4 दोस्तों की मौत:कोटा में कार ट्रक में घुसी, शव बुरी तरह फंसे कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 लड़कों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चारों युवक बुरी तरह से फंस गए थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सरकार में दम है तो राहुल गांधी को अरेस्ट करे:मुरादाबाद में राशिद अल्वी बोले-राहुल नहीं ये सरकार देश के लिए खतरा; शंकराचार्य पर FIR वापस ले सरकार
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 49 किमी गंगा तटबंध बनेगा:465 करोड़ की लागत, किसानों से ली जा रही सहमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment