Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार में दम है तो राहुल गांधी को अरेस्ट करे:मुरादाबाद में राशिद अल्वी बोले-राहुल नहीं ये सरकार देश के लिए खतरा; शंकराचार्य पर FIR वापस ले सरकार

    7 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद पहुंचे सीनियर कांग्रेस लीडर राशिद अल्वी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि उन्होंने क्या विकास किया है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू के बयान पर पलटवार करते हुए अल्वी ने कहा- किरन रिजिजू राहुल गांधी को देश के लिए खतरा बता रहे हैं। अगर राहुल गांधी देश के लिए खतरनाक हैं तो उनको गिरफ्तार क्यों नहीं करते? कांग्रेस नेता ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज FIR को भी वापस लेने की मांग की है। अल्वी बोले- आप सरकार में हैं, देश की हुकूमत आपके पास है। अगर आपको लगता है कि कोई आदमी देश के लिए खतरनाक है तो आप उसे जेल में डालिए। लेकिन इनकी हिम्मत नहीं है कार्रवाई करने की। क्योंकि ये सरकार इस तरह के बयान देश के लोगों को गुमराह करने के लिए देती है। वास्तव में राहुल गांधी देश के लिए खतरा नहीं हैं बल्कि वर्तमान की नरेंद्र मोदी सरकार देश के लिए खतरा है। अल्वी ने आगे कहा, मैं बड़े अदब से अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहूंगा आपका यह जो बयान है। क्या आप विकास की बात कर रहे हैं। आप कह रहे हैं जो विपक्ष की पार्टी है वो विकास की बात नहीं करती। आप तो खुद क्रिटिसाइज कर रहे विपक्ष को। आप कहां विकास की बात कर रहे हैं। विकास की बात तो आपको करनी चाहिए सरकार में आप हैं। आप बताए आपने क्या विकास किया है। अल्वी बोले- कांग्रेस सरकार में नहीं है। बसपा और सपा भी सरकार में नहीं हैं। उनके हाथों में सत्ता नहीं है। आपके हाथों में ताकत है। आप विकास करेंगे। ये आपकी जिम्मेदारी है। इससे पता चलता है कि आपने देश के अंदर कोई विकास नहीं किया सिर्फ विपक्ष को क्रिटिसाइज करते हैं। कांग्रेस के द्वारा एआई सममिट के दौरान किए गए प्रदर्शन पर अल्वी ने कहा -देखिए कांग्रेस पार्टी हमेशा कहती है कि जो ट्रेड डील हुई है वो देश के हित में नहीं है किसानों के हित में नहीं है किसानों के खिलाफ है इसलिए एआई सम्मिट में यह प्रदर्शन किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या:मुजफ्फरनगर में पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव, शक के आधार पर घरवाले हिरासत में
    Next Article
    कुशीनगर के 22 वर्षीय कैप्टन की कार्डियक अरेस्ट से मौत:एक साल पहले ही बारामूला में मिली थी पोस्टिंग, इकलौते बेटे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment