Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में DM की चेतावनी, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई:पेट्रोल, डीजल, गैस का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

    7 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में जिला प्रशासन ने पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। प्रशासन ने बताया कि जिले में इन आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। यह जानकारी विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी, गैस एजेंसी संचालक और पेट्रोल पंप प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही, आपूर्ति व्यवस्था भी सुचारु रूप से चल रही है, जिससे किसी प्रकार की किल्लत की आशंका नहीं है। जिलाधिकारी ने सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं को गैस, पेट्रोल और डीजल पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से उपलब्ध कराएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कालाबाजारी, ओवररेटिंग या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम समय-समय पर निरीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए कालाबाजारी करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी एजेंसियों को अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए हैं। किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए लोग डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले में 24x7 निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या या शिकायत के लिए नागरिक 05564-240590, 05564-297397, 05564-297398, 05564-297000 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में SI भर्ती परीक्षा की पहली पाली समाप्त:33% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, SP ने किया केंद्रों का निरीक्षण
    Next Article
    देवरिया में रसोई गैस की किल्लत, ई-केवाईसी अनिवार्य:सिलेंडर के लिए गोदामों पर आधी रात से लग रही कतारें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment