Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में एक्सप्रेसवे रूट बदलाव का विरोध:नागरिकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, नया रूट नगर पंचायत के बीच से प्रस्तावित

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट में बदलाव का विरोध हो रहा है। सेवरही नगर पंचायत के नागरिकों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने नए सर्वे पर आपत्ति जताते हुए एक्सप्रेसवे का मार्ग पूर्व सर्वे के अनुसार ही निर्धारित करने की मांग की है। नागरिकों ने ज्ञापन में बताया कि एक्सप्रेसवे का सर्वे पहले दो बार किया जा चुका था। इन दोनों बार मार्ग को नगर पंचायत के घनी आबादी वाले क्षेत्र से बाहर रखा गया था। तब खेती और सरकारी भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव था, जिससे आबादी को सीधा नुकसान नहीं होता। हालांकि, हाल ही में किए गए तीसरे सर्वे में एक्सप्रेसवे का रूट नगर पंचायत के बीच से प्रस्तावित किया गया है। नागरिकों का कहना है कि यदि यह नया रूट लागू होता है, तो नगर पंचायत लगभग दो हिस्सों में विभाजित हो जाएगी। इससे सैकड़ों मकान, दुकानें और अन्य स्थायी निर्माण प्रभावित होंगे, जिससे अनेक परिवारों के बेघर होने की आशंका है। लोगों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन रिहायशी क्षेत्र को प्रभावित कर सड़क निर्माण करना उचित नहीं है। ज्ञापन के साथ प्रभावित भवन स्वामियों के खसरा-खतौनी की प्रतियां भी संलग्न की गई हैं, ताकि संभावित क्षति का सही आकलन किया जा सके। नागरिकों ने जिलाधिकारी से जनहित और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मामले में हस्तक्षेप कर पहले सर्वे के अनुरूप ही मार्ग तय कराने की मांग की है। इससे पहले, प्रदर्शनकारियों ने तमकुहीराज तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा को भी एक पत्रक सौंपा था। एसडीएम ने मामले को उच्चाधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीएसई हाईस्कूल का पहला पेपर शांतिपूर्ण संपन्न:गणित का प्रश्नपत्र आसान आने से छात्र संतुष्ट दिखे
    Next Article
    फिरोजाबाद में 22 फरवरी 2026 को मेगा विधिक शिविर:44 विभाग देंगे निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment