Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कांग्रेस का महंगाई, नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:एयरपोर्ट समस्याओं और सरकार की कथनी-करनी पर उठाए सवाल

    15 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई, कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं और नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और वे आर्थिक बोझ से परेशान हैं। साथ ही, नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधे विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 70 से अधिक भर्ती एवं महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार युवाओं को रोजगार तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया देने में विफल रही है। विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री के सोना खरीदने संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से स्वर्ण व्यवसाय प्रभावित होता है, जिससे करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है और वहां केवल भाजपा नेताओं के विमान उतरते हैं, जबकि जनता को सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर धार्मिक मुद्दों पर दिखावा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता अब सरकार की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं को न्याय दिलाने, एयरपोर्ट से जुड़े मुद्दों के समाधान तथा परीक्षा पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अधिवक्ताओं के चैंबर ध्वस्त-लाठीचार्ज का मामला:महराजगंज बार एसोसिएशन ने राज्यपाल को सौंपा विरोध ज्ञापन
    Next Article
    राहुल गांधी 20 मई को अमेठी पहुंचेंगे:कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, दिवंगत जिलाध्यक्ष के घर जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment