Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी 20 मई को अमेठी पहुंचेंगे:कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, दिवंगत जिलाध्यक्ष के घर जाएंगे

    14 hours ago

    1

    0

    नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी 20 मई को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचेंगे। इस दौरान वे गौरीगंज में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी दोपहर करीब 12:30 बजे गौरीगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचेंगे। वे यहां लगभग एक घंटा पांच मिनट रुकेंगे और ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद, दोपहर 1:45 बजे राहुल गांधी गौरीगंज में जामो रोड स्थित पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवंगत योगेंद्र मिश्र के आवास जाएंगे। योगेंद्र मिश्र पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। राहुल गांधी वहां उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद, दोपहर 2 बजे राहुल गांधी मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचेंगे, जहां वे एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अस्पताल में कार्यक्रम के समापन के बाद, शाम करीब 3:45 बजे वे सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम लगभग 6:45 बजे, राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। 2019 में अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी का यह चौथा दौरा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में कांग्रेस का महंगाई, नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन:एयरपोर्ट समस्याओं और सरकार की कथनी-करनी पर उठाए सवाल
    Next Article
    महराजगंज में बस चालक-परिचालक से मारपीट:पुलिस ने 4 युवकों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment