Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में NH-727B पर दो बाइक टकराई:हादसे में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित

    9 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र में सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 727B पर एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। गाजीपुर गांव स्थित शिव मंदिर के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से आ-जा रहे थे। गाजीपुर शिव मंदिर के सामने दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तमकुहीराज SHO सुनील वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा। मृतकों की पहचान इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पडरौना निवासी विनय गुप्ता, दीपू प्रसाद और छोटे प्रसाद के रूप में हुई है। दीपू और छोटे प्रसाद एक ब्रह्मभोज से लौट रहे थे। पडरौना निवासी विजय गुप्ता भी मृतकों में शामिल हैं, जो अपने साथी गोलू मद्देशिया के साथ तिलक समारोह से लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल गोलू मद्देशिया का इलाज जारी है। सड़क पर यातायात प्रभावित प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में मिड-डे मील में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन:ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, वित्तीय अनियमितता का लगाया आरोप
    Next Article
    जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:चित्रकूट में पास खड़ी सुपर स्प्लेंडर बाइक से हुई पहचान, बांदा का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment