Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में शॉर्ट सर्किट से वैन में लगी आग, VIDEO:धमाकों के साथ फटे टायर, दमकल ने आधे घंटे बाद पाया काबू

    23 hours ago

    2

    0

    इटावा जिले के भरथना बिधूना रोड पर मंगलवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब सती मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी एक मारुति ओमनी कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कार में सीएनजी किट लगी होने के कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कार के टायर धमाकों के साथ फटने लगे और आसपास के लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, उठीं ऊंची लपटें जानकारी के मुताबिक एक दुकान के बाहर खड़ी मारुति ओमनी कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई। कार में सीएनजी किट लगी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और गैस सिलेंडर की पाइपलाइन फटने से कार से ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। धमाकों के साथ फटे टायर, लोग दहशत में आग इतनी भयंकर थी कि कार के चारों टायर तेज धमाके के साथ फट गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग काफी डर गए और इलाके में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। दमकल ने 26 मिनट में पाया काबू कार में आग लगते ही दुकान मालिक अपनी दुकान बंद कर वहां से चला गया, जबकि कार चालक भी मौके से गायब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मुहल्ले के लोगों की मदद से करीब 26 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कार पूरी तरह जल चुकी है और चेसिस नंबर व नंबर प्लेट के आधार पर कार मालिक की तलाश की जा रही है। साथ ही आग लगने के वास्तविक कारण की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी निगम पार्षदों ने अधिकारी को ऑफिस से लौटाया:बोले- पहले शहर का अतिक्रमण हटाकर आएं, तभी ऑफिस में घुसने देंगे
    Next Article
    स्वाति अघोरी ने आशुतोष महाराज को दी धमकी:कहा- मुकुंदानंद की गर्लफ्रेंड बोला, अब आमना सामना होगा; फेसबुक पर किया पोस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment