Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में पिकअप-ऑटो की टक्कर, 6 लोग घायल:ओवरटेक करने में हुआ हादसा, 2 गंभीर जिला अस्पताल रेफर

    4 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसा हुआ। नेबुआ नौरंगिया रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप और सवारी ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज से पकड़ियार बाजार की ओर जा रहा एक सवारी ऑटो (UP53CT3089) नेबुआ नौरंगिया रोड पर था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप (UP53FT9531) ने उसे ओवरटेक करने का प्रयास किया। सिलवान स्थित नारा पेट्रोल पंप के पास अचानक सामने से एक अन्य वाहन आ जाने के कारण पिकअप चालक ने संतुलन खो दिया और ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक कबाड़ की दुकान के पास खड़े ट्रैक्टर से जा टकराया। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मो. साकरीन (58), अलहम अली (51), अफसाना खातून (18), ऐनुल्लाह (55), दुद्धि प्रसाद (45) और ऑटो चालक संजय के रूप में हुई है। ऐनुल्लाह और दुद्धि प्रसाद को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मदद करते हुए सभी घायलों को अन्य वाहनों की सहायता से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि ऐनुल्लाह और दुद्धि प्रसाद को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने पिकअप चालक विनोद कुमार (निवासी महाराजगंज) को मौके पर ही रोक लिया। चालक ने बताया कि वह अपनी बहन के गांव से पूजा-पाठ कर महिलाओं और बच्चों को लेकर लौट रहा था। ओवरटेक करते समय सामने से वाहन आने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तलाक के बाद 9किमी दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा पति:बस्ती में बैड़ा माता मंदिर में मांगी थी मन्नत, 4 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    वाराणसी में सऊदी हुकूमत के खिलाफ प्रदर्शन:जन्नतुल बकी की तामीर के लिए निकाला जुलूस, अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment