Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में शराब-भांग दुकानों की ई-लॉटरी शुरू:10 से 17 मार्च तक आवेदन, 20 मार्च को होगा आवंटन

    17 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा और भांग की फुटकर दुकानों के आवंटन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई है। जिलाधिकारी एवं लाइसेंस प्राधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि यह प्रक्रिया शासनादेश 12 फरवरी 2026 और आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के तहत लागू की जा रही है। नवीनीकरण के बाद बची हुई 21 देशी मदिरा, 4 कम्पोजिट और 12 भांग की दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के पहले चरण में होगा। इच्छुक और पात्र आवेदक 10 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से 17 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे तक ई-लॉटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दुकानों की सूची, पात्रता मानदंड, शर्तें और अन्य आवश्यक जानकारी जनपद की आधिकारिक वेबसाइट https://kushinagar.nic.in और ई-लॉटरी पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन करते समय, अभ्यर्थियों को अपने पैन कार्ड पर अंकित पैन नंबर, नाम और जन्मतिथि के अनुसार ही पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इन दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन 20 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, रविंद्रनगर धूस, पडरौना में किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी इच्छुक आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरी बहन को एक दिन सुकून से नहीं रखा:बरेली में नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ी, भाई ने कहा- पति के अवैध संबंधों और नशे ने उजाड़ी दुनिया
    Next Article
    देवरिया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:सलेमपुर में हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment