Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:सलेमपुर में हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

    19 hours ago

    1

    0

    सलेमपुर क्षेत्र के नादावर घाट पुल के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिया लाला वार्ड नंबर 5 निवासी झब्बर राजभर (पुत्र राजकुमार राजभर) के रूप में हुई है। बुधवार सुबह कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को लेकर नदावर घाट पुल के पास पहुंचे थे। उन्होंने वहां पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों और चरवाहों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि युवक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। तस्वीरें देखिए... मृतक अपनी पत्नी जानकी और चार बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गया पीछे। घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। इलाके में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में शराब-भांग दुकानों की ई-लॉटरी शुरू:10 से 17 मार्च तक आवेदन, 20 मार्च को होगा आवंटन
    Next Article
    शाहजहांपुर में डेढ़ महीने बाद शव मिलने पर FIR:ई-रिक्शा चालक की मौत, एसपी के निर्देश पर आरोपी पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment