Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर का जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:वीडियो आने पर परिवार पहुंचा SP कार्यालय, नाबालिग बेटे को सकुशल वापस लाने की मांग की

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के एक किशोर का जम्मू-कश्मीर में कथित धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद परिजन सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के खांजनपुर बहादुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के बेटे विशाल से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार विशाल कुछ साल पहले रोजगार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर गया था। वह काजीवाला निवासी वसीम के साथ सैलून पर काम सीख रहा था। बाद में वह कुपवाड़ा क्षेत्र में भी सैलून का काम करने लगा। वीडियो में इस्लाम कबूल करने का दावा परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले विशाल के चाचा के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक वीडियो भेजा गया। वीडियो में विशाल को इस्लाम धर्म कबूल करते हुए दिखाया गया है। परिवार का आरोप है कि 15 मई को उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी गई। परिजनों को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ही हुई। ‘मैं बहुत दूर जा चुका हूं’ परिजनों के मुताबिक जब उन्होंने विशाल से फोन पर बात की तो उसने कहा कि उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है और वह उनसे बहुत दूर जा चुका है। परिवार ने बताया कि विशाल 5 मई को गांव आया था। 6 मई को मंडावर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में एक लड़की दिखाई गई थी, जिसे उसने पसंद भी किया था। इसके बाद 7 मई को वह वापस कश्मीर चला गया और 8 मई को शादी से इनकार कर दिया। SP से मिले परिजन और पूर्व सांसद सोमवार को पूर्व भाजपा सांसद भारतेंदु सिंह की अगुवाई में परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किशोर को सकुशल वापस लाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह ने कहा कि बच्चा नाबालिग है और उसका धर्म परिवर्तन कराना गैरकानूनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति के साथ वह काम करता था, वही उसे कश्मीर लेकर गया था। पुलिस ने दर्ज किया केस सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पूरे मामले की जांच सीओ संग्राम सिंह को सौंपी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर जताई नाराजगी:9 विभागों की बी व सी श्रेणी पर सुधार के निर्देश दिए
    Next Article
    सहारनपुर अवेंजर्स फाइनल में, पैंथर्स को 7 विकेट से हराया:रोहित चौधरी की घातक गेंदबाजी ने दिलाई जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment