Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर अवेंजर्स फाइनल में, पैंथर्स को 7 विकेट से हराया:रोहित चौधरी की घातक गेंदबाजी ने दिलाई जीत

    7 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सोमवार को ट्रफस्टार क्रिकेट ग्राउंड पर सहारनपुर अवेंजर्स और सहारनपुर पैंथर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सहारनपुर अवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैंथर्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में सहारनपुर अवेंजर्स का सामना सहारनपुर थंडर्स से होगा। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहारनपुर पैंथर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अवेंजर्स के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा, जिसके चलते पूरी टीम 16 ओवर में 101 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पैंथर्स की ओर से शुभम पुनिया ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि अरुण ने 17 और तन्नु शर्मा ने 13 रनों का योगदान दिया। सहारनपुर अवेंजर्स की ओर से रोहित चौधरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके अलावा सोहेल, वीरेन्द्र और अखिल भारद्वाज ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत पैंथर्स की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। 102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर अवेंजर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। बल्लेबाजों ने तेज रन गति बनाए रखते हुए पैंथर्स के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। टीम ने केवल 10 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अवेंजर्स की ओर से वरुण शर्मा ने 24 रन बनाए, जबकि सचिन वर्मा और सौरव राज ने 22-22 रनों की अहम पारियां खेलीं। पैंथर्स की ओर से अमरीश, तन्नु और दीपक को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके। मैच में शानदार गेंदबाजी और निर्णायक प्रदर्शन के लिए रोहित चौधरी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। मुकाबले के दौरान गली मोहल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के बाबा इन्दर प्रीत, राकेश रस्तोगी, शुभम, यूपीसीए चैलेंजर कमेटी के सदस्य साजिद उमर, सहारनपुर जिला क्रिकेट संगठन के लतीफ उर रहमान, पीयूष राणा, बलविंदर, नवीन, विरेंद्र पुंडीर, विनीत माजरा, गगनदीप, दीप किनरा और दीपक चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मुकाबले के दौरान गली मोहल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के बाबा इन्दर प्रीत, राकेश रस्तोगी, शुभम, यूपीसीए चैलेंजर कमेटी के सदस्य साजिद उमर, सहारनपुर जिला क्रिकेट संगठन के लतीफ उर रहमान, पीयूष राणा, बलविंदर, नवीन, विरेंद्र पुंडीर, विनीत माजरा, गगनदीप, दीप किनरा और दीपक चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोर का जम्मू-कश्मीर में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप:वीडियो आने पर परिवार पहुंचा SP कार्यालय, नाबालिग बेटे को सकुशल वापस लाने की मांग की
    Next Article
    जौनपुर और लखनऊ में यार्ड रीमॉडलिंग-कई ट्रेनों के रूट बदले:गुवाहाटी-ओखा और कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस के रूट बदले, रेलवे ने जारी किया पूरा शेड्यूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment