Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोर ने कुएं में कूदकर जान दी:पिता की डांट से आहत था, पुलिस ने शव निकाला

    4 hours ago

    1

    0

    नरायनपुर चौकी क्षेत्र के सुरान मार्ग स्थित राहतपुर गांव में बुधवार रात एक किशोर ने कुएं में कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि सिगरेट पीने पर पिता की डांट से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। अग्निशमन और सदर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को कुएं से बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान राहतपुर गांव निवासी करीब 16 वर्षीय राजा पुत्र चंदन दोहरे के रूप में हुई है। राजा रघुनंदन सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह कुछ साथियों की गलत संगत में पड़कर चोरी-छिपे सिगरेट पीने लगा था। जब उसके पिता को इस बात की जानकारी हुई और उन्होंने उसे सिगरेट पीते हुए देखा, तो उन्होंने राजा को डांटा। इस बात से नाराज होकर राजा करीब 15 फीट गहरे कुएं में कूद गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने यूपी-112 पर घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली और नरायनपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोर का शव कुएं से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि पिता के अनुसार, सिगरेट पीने की बात पर डांटने से नाराज होकर बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के घर पर बमबाजी, VIDEO:चुनावी रंजिश में हमले का आरोप, सीओ बोले-केस दर्ज कर किया जा रहा इन्वेस्टीगेशन
    Next Article
    20 लाख का पर्सनल लोन लेकर फंसे पीड़ित:अब बैंक के दबाव में उड़ी नींद, सीएमडी कन्हैया गुलाटी और कुनबे पर 60 से ज्यादा एफआईआर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment