Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के घर पर बमबाजी, VIDEO:चुनावी रंजिश में हमले का आरोप, सीओ बोले-केस दर्ज कर किया जा रहा इन्वेस्टीगेशन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पंचायत चुनाव से पहले आपराधिक घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जुड़ारा गांव में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात वर्तमान ग्राम प्रधान अनिल कुमार मिश्रा के घर पर बदमाशों ने बम से हमला किया। यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ चौराहे पर स्थित ग्राम प्रधान अनिल कुमार मिश्रा के आवास पर हुई। प्रधान के अनुसार, रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर पर बम फेंका। इस हमले में घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और मुख्य गेट को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। ग्राम प्रधान अनिल कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया है कि रात करीब 12 बजे अनमोल मिश्रा, राज मिश्रा और उनके साथियों ने उनके घर पर बम से हमला किया। प्रधान के मुताबिक, जनवरी में भी उनके घर पर दो बार ईंट-पत्थरों से हमला हो चुका है। उन्होंने इसे पुरानी चुनावी रंजिश का परिणाम बताया और कहा कि उन्हें चुनाव न लड़ने की धमकियां भी मिल रही हैं। प्रधान ने दावा किया है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और सीओ लंभुआ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रधान की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत में स्थानीय थाने की पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगा। हालांकि, खबर सामने आने और एसपी चारू निगम द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दोपहर में चुभने लगी धूप, सुबह-शाम हल्की ठंड:आज दिन में निकलेगी तेज धूप, 16 फरवरी तक तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, 17 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना
    Next Article
    किशोर ने कुएं में कूदकर जान दी:पिता की डांट से आहत था, पुलिस ने शव निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment