Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार:पीलीभीत के अमरिया में गन्ने के खेत में हुई वारदात

    7 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने तमंचे के बल पर किशोरी का अपहरण कर गन्ने के खेत में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 9 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे हुई। नाबालिग किशोरी अपने चाचा के घर से लौट रही थी। तभी गांव के निवासी सलमान शाह ने उसे तमंचा दिखाकर डराया और चुप रहने की धमकी दी। इसके बाद सलमान ने अपने दो साथियों, फिरोज शाह और समीर, की मदद से किशोरी को जबरन बाइक पर बैठा लिया। आरोपी किशोरी को पास के एक गन्ने के खेत में ले गए, जहाँ तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद उसने किसी तरह पास की नहर में कूदकर अपनी जान बचाई और घर पहुँची। बदहवास हालत में घर पहुँची किशोरी ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर तुरंत अमरिया थाने पहुँचे। अमरिया थाना पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर एक आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और जल्द ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। फरार आरोपी सलमान और फिरोज की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में बुजुर्ग पर सियार का हमला:मवेशी चराते समय हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    चित्रकूट में बिजली विवाद में दलित कोटेदार की हत्या:घर में घुसकर हमला, बहू घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment