Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kashmir में छाया बसंत का जादू, Asia का सबसे बड़ा Tulip Garden पर्यटकों के लिए खुला, बड़ी संख्या में उमड़ रहे सैलानी

    3 hours from now

    1

    0

    श्रीनगर में बसंत के आगमन के साथ ही कश्मीर की खूबसूरती एक बार फिर अपने चरम पर पहुंचने लगी है। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज आम लोगों और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसी के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुँचने लगे हैं जो काफी समय से रंग बिरंगे फूलों के इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने के लिए उत्साहित थे। हम आपको बता दें कि श्रीनगर में जबरवन पर्वत श्रेणी की तलहटी में स्थित इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किया। इस गार्डन के खुलने के साथ ही घाटी में बसंत ऋतु के आगमन और पर्यटन सत्र की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है।डाल झील के मनमोहक दृश्य को निहारती सीढीदार ढलानों पर फैला यह गार्डन हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां लाखों ट्यूलिप फूल अलग अलग रंगों और किस्मों में खिलते हैं, जो पूरे परिसर को किसी रंगीन चित्र जैसा बना देते हैं। लाल, पीले, गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंग के ट्यूलिप जब एक साथ खिलते हैं तो यह दृश्य सचमुच दिल को मोह लेने वाला बन जाता है।इसे भी पढ़ें: Winter Wonderland in the Himalayas! बर्फ की सफेद चादर में लिपटा Badrinath Dham, कश्मीर से मनाली तक भारी हिमपात | Heavy Snowfallसाल 2008 में इस गार्डन को कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया था। सामान्य तौर पर यह गार्डन मार्च के अंतिम सप्ताह में खोला जाता है, लेकिन इस बार कश्मीर में फरवरी महीने में कई दशकों की सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई। इसी कारण ट्यूलिप फूल समय से पहले ही खिलने लगे और गार्डन को भी जल्दी खोलना पड़ा।हम आपको बता दें कि इस बार गार्डन में ट्यूलिप की 70 से अधिक किस्में देखने को मिलेंगी। प्रकृति प्रेमियों और घूमने फिरने के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप भी रंग बिरंगे फूलों, ठंडी वादियों और डाल झील के अद्भुत नजारों का आनंद लेना चाहते हैं तो इस मौसम में कश्मीर के ट्यूलिप गार्डन की सैर जरूर कीजिए। यहां की सुंदरता हर किसी के मन में बसंत की नई उमंग भर देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajya Sabha में LPG Crisis पर भारी हंगामा, Kharge के सवालों पर Nadda का पलटवार- कांग्रेस कर रही जमाखोरी
    Next Article
    LPG Crisis का बड़ा असर, Hotel और Street Food कारोबार पर संकट, Black Market में Cylinder के दाम आसमान पर!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment