Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ये किस देश से LPG गैस उठा लाया भारत! हो गया बड़ा खेल

    3 hours from now

    1

    0

    जहां एक तरफ मिडिल ईस्ट में भीषण तनाव है और स्टेट ऑफ हॉर्मोस पर बढ़ते खतरा जो कि दुनिया के लिए एक ऊर्जा का संकट खड़ा कर रहा है। इन सबके बीच भारत ने मास्टर स्ट्रोक चलते हुए इस संकट का हल निकाल लिया है। जिसके बाद से यह ऐलान हुआ कि स्टेट ऑफ हार्मोस से भारत के जहाज गुजरेंगे और एक के बाद एक कई भारतीय जहाज स्टेट ऑफ हार्मोस पार करके भारत पहुंच चुके हैं। इस मामले पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुलासा किया कि ईरान के साथ सीधे संवाद और कूटनीति के जरिए भारत ने हॉर्मोन संकट के बीच अपने जहाजों की आवाजाही को सुनिश्चित कर लिया है। दरअसल स्टेट ऑफ हॉर्मोस इस समय दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री जगहों में से एक है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले तेल और गैस के जहाजों पर खतरा मंडरा रहा है। इस इलाके में कई जहाजों के ऊपर ड्रोन अटैक हो चुके हैं। जिसके बाद वह जहाज डूब गए। इसे भी पढ़ें: Agra की Petha Industry पर LPG संकट: कारोबारी बोले- बंदी की नौबत, DM ने बताया कोरी अफवाहभारत को सबसे ज्यादा एलपीजी गैस बेचने वाले मुस्लिम देश कतर पर ईरान ने हमला कर दिया है। ईरान ने क़तर में एलपीजी गैस रिफाइनरीज को टारगेट किया जिसकी वजह से क़तर को एलपीजी गैस का प्रोडक्शन रोकना पड़ गया। भारत जो एलपीजी गैस इंपोर्ट करता है उसका करीब 42% हिस्सा कतर से ही आता है। दूसरे नंबर पर भारत संयुक्त अरब अमीरात से एलपीजी गैस इंपोर्ट करता है। लेकिन संयुक्त अरब अमीरात पर भी ईरान के हमले लगातार जारी है। आपको बता दें कि भारत के कुल एलपीजी इंपोर्ट्स का 62% हिस्सा क़तर और संयुक्त अरब अमीरात से ही आता है। लेकिन इन दोनों देशों से सप्लाई ठप हो गई है। मगर मामला बिगड़ने से पहले ही मोदी सरकार ने एलपीजी को लेकर एक जबरदस्त खेल शुरू कर दिया। सबसे पहले तो देश में घरेलू एलपीजी उत्पादन को बढ़ाने के लिए आदेश दे दिए गए। तो वहीं मोदी सरकार का प्लान बी भी एक्टिवेट हो गया है। इसे भी पढ़ें: Iran संग S Jaishankar की बातचीत का असर, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर Mundra पहुंचा LPG टैंकरक़तर से एलपीजी आनी बंद हुई तो भारत कुछ और देशों के पास पहुंच गया और अब इन देशों से भारत में एलपीजी आनी शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने तुरंत अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे से लेकर कनाडा समेत कई अन्य देशों से एलएनजी और एलपीजी गैसों को खरीदना शुरू कर दिया है। इन देशों से अब एलपीजी गैस की अतिरिक्त खेपे भारत पहुंचने भी लगी हैं। इसी बीच रूस ने भी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हम भारत को एलएनजी गैस बेचने के लिए तैयार हैं। पार्टी इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने एलएनजी गैस को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान कर दिया। डेनिस एलिपोव ने कहा है कि अगर भारत चाहे तो हम भारत को एलएनजी गैस बेचने के लिए तैयार हैं। मजे की बात देखिए कि कुछ दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों की अकड़ निकालते हुए कहा था कि अगर यूरोपीय देश रूस पर प्रतिबंध लगाने की सोचेंगे तो हम यूरोपीय देशों की एलएनजी सप्लाई को भी रोक सकते हैं। इसे भी पढ़ें: सावधान! अब घर में नहीं रख सकेंगे PNG और LPG साथ-साथ! सरकार ने जारी किया नया फरमानलेकिन इसी कड़ी में रूस ने अपने पक्के दोस्त भारत को एलएनजी गैस देने की पेशकश कर दी है। आपको बता दें कि ऐसी ही क्राइसिस सिचुएशन से निपटने के लिए मोदी सरकार पिछले कुछ समय से निर्यात डेस्टिनेशंस को बढ़ाने का काम कर रही है और अब मोदी सरकार का यही प्लान सफल होता दिख रहा है। बहरहाल जिस वक्त स्टेट ऑफ हॉर्मोस की वजह से 85 देशों को तेल और डीजल के दाम बढ़ाने पड़ गए हैं उसी समय भारत अभी भी ग्लोबल प्रेशर के सामने टिका हुआ है। पाकिस्तान, चीन और अमेरिका समेत कई यूरोपीय देशों ने पेट्रोल और डीजल के दामों को बढ़ा दिया है। लेकिन भारत ने अभी तक पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। इसी बीच भारत को एक बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत भी मिल गई है। भारत ने पश्चिम एशिया में भीषण तनाव के बीच स्टेट ऑफ हॉर्मोस का रास्ता सुरक्षित कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Oscars 2026 winner: Jessie Buckley ने Hamnet के लिए 98वें Academy Award में Best Actress का खिताब जीता
    Next Article
    बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया:कोलकाता पुलिस कमिश्नर समेत 6 अधिकारी बदले; आयोग बोला- ये अफसर चुनाव से दूर रहेंगे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment