Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैंट विधायक ने नमो भारत स्टेशन का निरीक्षण किया:पार्किंग, वेंडिंग जोन व्यवस्था पर अधिकारियों संग चर्चा

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने नमो भारत बेगमपुल स्टेशन पर पार्किंग और वेंडिंग जोन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अधिकारियों, नगर निगम के नगर आयुक्त और सीओ ट्रैफिक सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य बेगमपुल क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाना था। विधायक अग्रवाल ने अधिकारियों को सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि नमो भारत स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ सड़क किनारे खड़े ठेले और रेहड़ी संचालकों के लिए एक व्यवस्थित वेंडिंग जोन विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विक्रेता निर्धारित स्थान पर अपना व्यवसाय कर सकें, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। इस पहल से ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। विधायक अमित अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को जनहित में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा, यातायात सुगमता और एक व्यवस्थित शहर ही उनका लक्ष्य है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ किशोरी के हत्यारे को आजीवन कारावास:2021 के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 33 हजार का जुर्माना लगाया
    Next Article
    बागपत में वेल्डिंग दुकान के बाहर बाइक में आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment