Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक युवक की मौत:3 घायल, एटा में घास काटकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे घर

    4 hours ago

    1

    0

    एटा में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामला मलावन थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का है। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान करण सिंह (20) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, गौरव पुत्र श्री शंकर, दूरबीन पुत्र किशन लाल (25) और सत्यवीर पुत्र सोनेलाल (30) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। घायल गौरव ने बताया कि सभी लोग घास काटकर ट्रैक्टर से वापस अपने गांव आसपुर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी मलावन आर.के. सिंह ने बताया- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक की मौत हुई है, जबकि तीन का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद ने बच्चों पर सोशल मीडिया दुष्प्रभाव का मुद्दा उठाया:सदन में की चर्चा, सरकार से कड़े नियंत्रण और आयु सत्यापन प्रणाली की मांग
    Next Article
    औद्योगिक इकाइयों पर संयुक्त टीम का छापा:कानपुर देहात में साईं बाबा पॉलिमर से टेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment