Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औद्योगिक इकाइयों पर संयुक्त टीम का छापा:कानपुर देहात में साईं बाबा पॉलिमर से टेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में गठित एक संयुक्त टीम ने जैनपुर और रनिया औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न इकाइयों पर आकस्मिक छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य उर्वरकों, विशेषकर यूरिया के संभावित दुरुपयोग की जांच करना था। संयुक्त टीम में जिला कृषि अधिकारी (उर्वरक निरीक्षक) डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, सहायक आयुक्त उद्योग प्रशांत सिंह और उपजिलाधिकारी मुख्यालय शामिल थे। टीम ने जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र में पेंट, वार्निश, प्रिंटिंग इंक, प्लाइवुड, पशुआहार, मुर्गीदाना और डिश सोप बनाने वाली इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, प्राइम एवियन फीड्स में प्रोडक्शन मैनेजर राजेश मुरारकर ने बताया कि उनकी इकाई में मुर्गीदाना तैयार किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार के यूरिया का प्रयोग नहीं होता है। वहीं, साईं बाबा पॉलिमर टेक्नोलॉजी में जांच के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। यहां डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड के निर्माण में टेक्निकल ग्रेड यूरिया (TGU) का उपयोग किया जा रहा था। मौके पर लगभग 270 मीट्रिक टन (45 किग्रा के बैग) और 240 मीट्रिक टन (1000 किग्रा के बैग) यूरिया पाया गया। टीम ने जांच के लिए यहां से दो नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण में यूरिया का कोई उपयोग नहीं पाया गया इसके अतिरिक्त, नेरोलैक इंडिया प्रा. लि. के निरीक्षण में यूरिया का कोई उपयोग नहीं पाया गया। टीम ने कंपनी के केमिकल गोदाम और ईटीपी प्लांट का भी निरीक्षण किया। जहां माइक्रोबियल एक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक्यूट्रीट-बायो 591, कास्टिक सोडा और गुड़ का प्रयोग होता मिला। रनिया औद्योगिक क्षेत्र में भी अलग-अलग टीमों द्वारा निरीक्षण किया गया। साइट-1 पर मोदी बॉन्ड प्रा. लि. और मेंटोरा प्रा. लि. में जांच के दौरान यूरिया का कोई उपयोग नहीं पाया गया। इसी तरह, साइट-2 पर कामधेनु कैटल फीड प्रा. लि. और कामद सॉल्वेंट प्रा. लि. में भी यूरिया का भंडारण या उपयोग नहीं मिला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक युवक की मौत:3 घायल, एटा में घास काटकर ट्रैक्टर से लौट रहे थे घर
    Next Article
    35 करोड़ की कीमत से 65 चौराहों पर लगेंगे कैमरे:कानपुर मेट्रो स्टेशनों के आसपास से हटेगा अतिक्रमण, नगर निगम में हुई मीटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment